एक्सप्लोरर

Video: आधी रात को जंगल में कार के आगे रील बनाने लगी लड़की, यूजर्स बोले- ये नागिन नागमणि लेकर ही जाएगी

Viral Video: लड़की के डांस का अंदाज देख कोई भी राहगीर बुरी तरह से डर जाएगा, लेकिन मैडम को किसी की परवाह नहीं है, बस फेमस होने के लिए रील बननी चाहिए.

Trending video: सोशल मीडिया का दौर है, हर कोई इस होड़ में है कि किसी भी तरह से अपने वीडियो को वायरल कर दे, लेकिन इन प्रयासों में लोग कई बार अपनी जान को खतरे में डालकर रील बनाने लगते हैं. इंटरनेट के जमाने में हर कोई माउंटेन ड्यू पीकर लगा है बस डर का सामना करने. वन पीस सूट में रात को अंधेरे जंगल में डांस कर रही लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है.

टिप टिप बरसा पानी पर थिरकी लड़की

वायरल वीडियो में एक लड़की जिसने पीले रंग का वन पीस ड्रेस पहना है अपनी कार को घने जंगल में सड़क किनारे लगाकर डांस करती दिखाई दे रही है. कार के डेश बोर्ड पर लड़की ने कैमरा लगाया हुआ है और कार से बाहर निकल कर लड़की डांस कर रही है. लड़की के डांस का अंदाज देख कोई भी राहगीर बुरी तरह से डर जाएगा, लेकिन मैडम को किसी की परवाह नहीं है, बस फेमस होने के लिए रील बननी चाहिए. अब इसके लिए खुद की भी जान खतरे में पड़े तो पड़े. 

देखें वीडियो

हाई वॉल्यूम और तीखे तेवर

लड़की ने डांस करते हुए भले ही अपनी जान खतरे में डाली हो और राहगीरों को रात के अंधेरे में डराया हो, लेकिन लड़की के डांस की तारीफ किए बिना आप रह नहीं पाएंगे. अंधेरे जंगल वाले रोड पर इस तरह से डांस करता देख लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं. डांस स्टेप में लड़की के तीखे तेवर और मदहोश अदाएं देखी जा सकती है, जो भले ही किसी को डरा रही हो लेकिन कई लोग इससे रिझते भी दिखाई दे रहे हैं.

और कितनी सुरक्षा चाहिए

@Sarvagy_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 2 लाख 77 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स भी मजे लेने में पीछे नहीं हट रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...रात के अंधेरे में जंगल में अकेली लड़की डांस कर पा रही है और कितना वुमन एंपावरमेंट चाहिए भाई. ये सुरक्षा क्या काफी नहीं है जो लोग महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाते हैं. एक और यूजर ने लिखा...कुछ भी कहो, लड़की ने डांस तो धांसू किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे ये तो रात के अंधेरे में नाचती नागिन है, लगता है नागमणि लेकर ही जाएगी.

यह भी पढ़ें: बालकनी में रहने का किराया सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, किसी लग्जरी अपार्टमेंट से भी कई गुना महंगा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget