एक्सप्लोरर

Trending News: कुछ ही पल में जलकर खाक हो गई 60 लाख की Range Rover कार, बाल-बाल बची महिला

Viral News : कार कंपनियों के तमाम दावों के बाद भी महंगी कारें सेफ्टी के मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं. इनमें अक्सर हादसे हो रहे हैं. हाल ही में यूके में तीन साल पुरानी रेंज रोवर कार में आग लग गई.

Latest Trending News : अक्सर माना जाता है कि महंगी कार (Precious Car) ज्यादा सुरक्षित होती हैं. इसे खरीदने के दौरान लोग भी इन्हीं बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि महंगी कार को लेकर जो दावा कंपनियां कर रही हैं, वो ठीक ही हो. हाल ही में यूके (United Kingdom) के वेल्स (Wales) में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देखकर ये बात सच साबित होती है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.  

बाल-बाल बच गई महिला

रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के वेल्स में लॉरेन (Lowren) नाम की एक महिला रहती हैं. उनके पास रेंज रोवर (Range Rover) कार थी, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये थी. वो अपनी इस कार से 21 जनवरी 2022 को कहीं गई थीं. रास्ते में उनकी कार का पावर कट हो गया. इसके बाद वह किसी तरह अपने घर लौट आईं और कार घर के बाहर खड़ी कर दी. वह कार (Car) से उतरकर कुछ आगे ही गईं थीं कि अचानक कार में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. 1 घंटे के अंदर उनकी कार जलकर राख हो गई.

तीन साल पहले ही खरीदी थी कार

इस हादसे के बारे में बात करते हुए लॉरेन खौफ में आ जाती हैं. वह कहती हैं कि कार से निकली आग ने उनके घर के कुछ हिस्से को भी डैमेज कर दिया. वह कहती हैं कि कहती हैं कि 1 मिनट की भी देरी होती तो वह खुद भी इस हादसे का शिकार हो जातीं. वह कहती हैं कि यह कार मैंने नवंबर 2018 में खरीदी थी. इसकी सर्विसिंग भी शानदार थी, इसके बाद भी यह हादसा कैसे हो गया, वो नहीं जानतीं.

सोशल मीडिया पर बताया पूरे हादसे के बारे में

लॉरेन ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इस हादसे से जुड़ी बातें शेयर करते हुए बताया कि ड्राइविंग के दौरान रास्ते में उन्हें कार में पावर कट दिखा. वह उसे घर ले आईं. वह कार (Car) से उतरकर फोन पर मिकैनिक से बात कर ही रहीं थीं कि उनके बेटे ने आवाज लगाई. इसके बाद वह बेटे की तरफ बढ़ने लगीं. इसी बीच बम की तरह धमाका हुआ और पलटकर देखा तो मेरी कार जल रही थी. जब तक फायर ब्रिगेड आती और आग बुझाती, तब तक कार खाक हो चुकी थी. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें

Trending: टैलेंट दिखाते हुए स्कूली बच्चों ने टीचर के सामने कर दी ये शरारत, हंस-हंस के लोटपोट कर देगा ये Viral Video

Watch: कैमरा को चुरा कर आसमान में उड़ा तोता, कैप्चर हुआ शानदार नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget