एक्सप्लोरर

Viral video : अब टूथपेस्ट भी नकली...दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था. यह मामला सिर्फ नकली सामान बेचने तक सीमित नहीं है.

Viral video : दिल्ली से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी चिंता को उजागर कर दिया है. हम सभी अपने स्वास्थ्य और साफ-सफाई के लिए जिन चीजों पर भरोसा करते हैं, अब वह चीजें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था. यह मामला सिर्फ नकली सामान बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ करने जैसा है. 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में पुलिस ने छापा मारकर एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी. यहां पर आरोपी सस्ते और घटिया केमिकल्स का इस्तेमाल करके नकली Sensodyne टूथपेस्ट बना रहे थे.  इन नकली प्रोडक्ट्स को बिल्कुल असली जैसा पैक किया जाता था, ताकि लोग आसानी से धोखा खा जाएं और पहचान न कर पाएं कि वे नकली सामान खरीद रहे हैं. 

फैक्ट्री में क्या-क्या मिला?

पुलिस की रेड के दौरान बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ, जैसे लगभग 1800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब, 10,000 से ज्यादा खाली ट्यूब, करीब 1200 पैक की हुई ट्यूब, लगभग 130 किलो नकली पेस्ट, टूथपेस्ट बनाने और पैकिंग करने वाली मशीनें. इससे साफ है कि यह कोई छोटा काम नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर चल रहा पूरा रैकेट था. 

यह भी पढ़ें - ये प्रोफेसर तो सुपर स्टार निकले, स्टेज पर गाया महबूबा-महबूबा, Once more से गूंज उठा ऑडिटोरियम, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मशीनों की मदद से नकली टूथपेस्ट बनाया और पैक किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. ऐसे यूजर ने लिखा, अब तो रोज इस्तेमाल की चीजों पर भी भरोसा नहीं रहा. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया सरकार को ऐसे मामलों पर और सख्ती करनी चाहिए. कई लोग पूछ रहे हैं कि हम लोग असली और नकली में फर्क कैसे करें. 

यह भी पढ़ें - Viral Video : सिडनी में भारतीय अंकल के खाने की दीवानी हुई महिला, वीडियो हुआ वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget