एक्सप्लोरर

Video: जंगल से गुजर रहे वाहनों को रोक वसूली करते नजर आए हाथी, दिल जीत रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक हाथी और उसके बच्चे को जंगल के बीच से गुजर रहे ट्रक को रोककर गन्ने की वसूली करते देखा जा रहा है.

Elephant Viral Video: अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. जब किसी जगह पर कुछ दबंग लोगों को कानून की परवाह किए बिना, लोगों से वसूली करते देखा जाता है. ऐसा ही एक मामला अब सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल रहा है. इसमें एक हाथी (Elephant) हफ्ता वसूलते देखा जा रहा है. इसे देखकर यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं.

वायरल हो रहे एक वीडियो में जंगल के बीच एक हाथी और उसका बच्चा अपना पेट भरने के लिए उगाही करते नजर आ रहे हैं. दरअसल हाथी और उसका बच्चा जंगल के बीच से गुजर रही सड़क पर आने जाने वाले ट्रक पर रखे खाने वाले सामान को मांगते देखे जा रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हाथियों ने की जंगल में वसूली

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें हाथी और उसके बच्चे को जंगल के बीच से गुजर रहे एक ट्रक को रोकते देखा जा रहा है. उस पर गन्ना लदा हुआ है. हाथी ट्रक को तब तक नहीं जाने देता है. जब तक ट्रक से गन्ना निकाल कर उन्हें खाने के लिए नहीं दे दिया जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक शख्स ट्रक के ऊपर जा कर गन्ने के एक बंडल को सड़क किनारे फेंक देता है तो हाथी और उसका बच्चा उसे खाने के लिए सड़क का रास्ता छोड़ देते हैं. इसके बाद ट्रक वहां से निकल जाता है.

वायरल हो रही वीडियो

वीडियो को शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा 'हफ्ता' लिखा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देख यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर तकरीबन 35 हजार व्यूज मिल गए हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: जंगल सफारी के बीच गेंडे की सवारी लेते नजर आया शख्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget