एक्सप्लोरर

डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते द्वारा कार को चबाने और उसे नुकसान पहुंचाने का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. अक्सर आपने किसी कार को एक्सीडेंट या किसी हादसें में क्षतिग्रस्त होते देखा होगा. लेकिन इस वीडियो में एक आवारा कु्त्ता सड़क किनारे खड़ी एक महंगी और चमचमाती लग्जरी कार को अपने मुंह से खींच-खींचकर उसके आगे का बंपर ही तोड़ डालता है. इस वीडियो में कुत्ते की इस आक्रामक हरकत और कार को बेरहमी से कुतरते हुए देखकर लोग पूरी तरह सोच में पड़ गए हैं.

चमचमाती कार को चबा गया कुत्ता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी एक चमचमाती कार के पास पहुंचता है. इसके बाद वह अचानक कार के अगले हिस्से बंपर को अपने दांतों से चबाना और कुतरना शुरू कर देता है. वीडियो बनाने वाला शख्स भी दूर से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है. कुत्ता इतनी ताकत और आक्रामकता से कार के फाइबर और प्लास्टिक बॉडी को नोचता है कि कार मालिक का अच्छा खासा नुकसान हो जाता है. 

मालिक की फूटी किस्मत देख लोग हैरान

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुत्ता कार के उस मंहगे हिस्से को खिलौने की तरह चबाकर बर्बाद कर देता है. इस पूरी घटना के दौरान गाड़ी का मालिक वहां मौजूद नहीं होता, लेकिन इंटरनेट पर वीडियो के सामने आने के बाद लोग कार मालिक की किस्मत को देखकर हैरान हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के देखने के बाद से ही यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कार मालिक की कीस्मत अफसोस जता रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि अगर यह कार मेरी होती, तो मेरे लिए तो गुस्सा कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता. ऐसे ही कई यूजर्स का गुस्सा वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स पर फूटा, एक यूजर तीखे अंदाज में लिखता है कि कुत्ता तो बेजुबान है, लेकिन जो इंसान दूर खड़े होकर मजे से वीडियो बना रहा था, नुकसान की भरपाई उस वीडियो बनाने वाले से करानी चाहिए. एक अन्य यूजर लिखता है कि कार मालिक को हुए इस नुकसान के लिए कुत्ता और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला, दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यह लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन चुका है. 

यह भी पढ़ें: तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget