एक्सप्लोरर

बेवड़ा बनाम बैल- सांड को हल्के में ले रहा था शख्स; उठाकर हवा में ऐसा पटका कि दुनिया हिल गई, देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शराबी आदमी लड़खड़ाते कदमों से बीच सड़क पर टहलता हुआ आता है. अचानक उसकी नजर एक तगड़े, ताकतवर सांड पर पड़ती है. इसके बाद जो होता है देखकर मजा आ जाएगा.

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में न जाने क्या-क्या देखने को मिल जाता है. कोई ट्रैफिक में नाचता है, कोई शादी में बारात छोड़ भाग जाता है, तो कोई सीधे सांड से दो-दो हाथ करने निकल पड़ता है. वो भी शराब पीकर! जी हां, इंटरनेट पर एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने नशे में इस कदर चूर है कि उसे सामने खड़ा सांड भी किसी मोर जैसा नजर आता है. दिलचस्प ये है कि ये भिड़ंत सिर्फ इंसान बनाम जानवर की नहीं, बल्कि अकड़ बनाम धैर्य की भी हो जाती है. लेकिन इस ‘फाइट’ का जो क्लाइमैक्स होता है, वो ऐसा है जिसे देख आपकी हंसी भी छूट जाएगी और सांड के धैर्य की तारीफ भी निकल जाएगी.

सांड ने बेवड़े को दिखाया दम

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शराबी आदमी लड़खड़ाते कदमों से बीच सड़क पर टहलता हुआ आता है. अचानक उसकी नजर एक तगड़े, ताकतवर सांड पर पड़ती है. अब नशे में जोश तो होता ही है, होश की कीमत पर. बस फिर क्या था, वह शख्स ऐसे उस सांड के सामने खड़ा हो जाता है जैसे उससे कह रहा हो "आज तुझे दिखाता हूं मैं कौन हूं." शुरुआत में सांड भी बड़े सब्र और तहजीब से काम लेता है. जैसे किसी सयाने बुजुर्ग की तरह सोचता हो. "छोड़ो, बच्चा है, गलती कर रहा है." लेकिन इंसान अगर बेवकूफी पर उतर आए तो फिर सांड भी कब तक गांधीवादी बना रहेगा? आखिरकार जब शराबी की हरकतें हद पार करने लगती हैं, तो सांड अपने अंदाज में जवाब देता है. एक झटके में उसे उठाकर ऐसा पटकता है कि उसकी आत्मा भी दो सेकंड के लिए नेटवर्क ढूंढने लगती है.

तमाशा देखती रही पब्लिक, सांड ने हवा में उछाला

रास्ते से गुजर रही पब्लिक भी हैरान होकर ठिठक जाती है. कुछ लोग वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ बस आंखें फाड़कर तमाशा देखते हैं. लेकिन इस सबके बीच सबसे हैरानी की बात ये होती है कि पटखनी खाने के बाद भी वो शराबी ऐसे उठता है जैसे WWE का चैंपियन हो और कहता हो. "मुझे तो कुछ हुआ ही नहीं!" चेहरे पर वही अकड़, वही स्टाइल, मानो कह रहा हो "सांड गया, मैं रह गया." मगर सच्चाई ये थी कि सांड ने बस अपना काम निपटाया और शांति से वहां से निकल गया, जैसे कह रहा हो "मकसद पूरा हुआ, अब तू जैसा भी है, खुद भुगत."

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...देसी का दम देख रहे हो. एक और यूजर ने लिखा...मुझे सांड से नाराजगी है, बस इतना ही क्यों उछाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सांड ने अपना दम ठीक से दिखाया नहीं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget