एक्सप्लोरर

Trending News : नशे की ऐसी लगी लत कि एक साल में ‘कंगाल’ बन गया यह अरबपति, रहने के लिए नहीं बचा था घर

Viral News : आपने शून्य से शिखर तक और शिखर से शून्य तक आने की कई कहानियां सुनी होंगी. ऐसी ही एक कहानी है ब्रिटेन के एक कारोबारी की, जो कभी अरबपति था. अचानक बिजनेस घाटा बढ़ता गया और वह कंगाल हो गया.

Latest Trending News : इंसान की किस्मत उसे कभी तो कामयाबी (Success) की बुलंदियों पर पहुंचा देती है, तो कभी अर्श से फर्श तक ला देती है. कुछ ऐसी ही कहानी है ब्रिटेन के एक शख्स की जो कभी अरबपति (billionaire) था, लेकिन बिजनेस (Business) में हुए घाटे और बुरी लत ने उसे एक समय कंगाल (Pauper) बना दिया. उसके पास रहने के लिए घर तक नहीं था. उसकी पूरी दुनिया अचानक बदल गई थी. दोस्तों से उधार लेकर वह फिर से अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

एक ही साथ आई कई मुसीबत

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के रहने वाले एंड्रयू बेलीथ (Andrew Blythe) का इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग का बड़ा बिजनेस था. अपने इस बिजनेस से वह सालान 1 अरब रुपये से ज्यादा कमा लेते थे. वह लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते जा रहे थे, लेकिन अचानक 2018 में कुछ ऐसा हुआ कि धीरे-धीरे उनका सबकुछ छिनता गया. उन्होंने बताया कि 2018 में वह छुट्टियां मनाने क्रोएशिया (Croatia) गए थे. इस दौरान उनके हाथ से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट निकल गया. जिस दिन उनके हाथ से कॉन्ट्रैक्ट निकला, उसी दिन उन्हें ये जानकारी भी मिली कि उनकी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) है और उनकी मां स्ट्रोक से पीड़ित हैं. कुछ दिन बाद ही उन्हें किसी ने बताया कि उनके बेस्ट फ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है. एंड्रयू बताते हैं कि उनके सामने एक साथ कई मुसीबतें आ गईं थीं. उस टाइम पीरियड में उनके बेटे की तबीयत भी खराब चल रही थी. उसे लिवर और दिल में प्रॉब्लम थी.

ये भी पढ़ें : Watch: David Warner पर फिर चढ़ा Pushpa का रंग, इस बार एक्शन सीन में लगा रहे ‘सिक्स’

खुद को महसूस करता था बेबस

55 साल के एंड्रयू ने लोकल मीडिया को बताया कि एक तरफ बिजनेस (Business) का घाटा था, तो दूसरी तरफ परिवार भी मुसीबत में था. बिजनेस की वजह से मैं परिवार को टाइम नहीं दे पाता था. पत्नी (Wife) को मेरी जरूरत थी, लेकिन बिजनेस की वजह से मैं उसे अस्पताल (Hospital) तक नहीं ले जा पाता था. यह सब देखकर मैं खुद को बेबस महसूस करता था.

धीरे-धीरे लग गई ड्रग्स और शराब की लत

एक साथ आईं इन मुसीबतों की वजह से एंड्रयू टेंशन में रहने लगे. वह कहते हैं कि टेंशन को दूर करने के लिए मुझे शराब (Wine) और ड्रग्स (Drugs) की लत लग गई. मैं अपना अधिकतर समय ऑफिस में ही बिताने लगा. वह हफ्ते में 3-3 दिन ऑफिस में ही रह जाते थे. धीरे-धीरे चीजें ठीक होने की जगह बिगड़ती गईं. बिजनेस का घाटा बढ़ता जा रहा था.

ये भी पढ़ें : Watch: दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिखा शेर का बच्चा, वीडियो देख निकल पड़ेगी हंसी

घर छोड़कर जाने को हो गए थे मजबूर

लगातार बढ़ती परेशानी से तंग आकर वह एक दिन बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए. इस दौरान उन्होंने अपने सारे फोन (Phone) भी बंद कर लिए थे. वह काफी दिनों तक शहर से दूर उसी जगह पर रहे. जब वहां उनका सभी पैसा (Money) खर्च हो गया तो वह वापस अपने शहर को लौटे. उस वक्त उनके पास 2 बैग, दो जोड़ी जूते और 4 टीशर्ट के अलावा कुछ नहीं था. वह चीजों को सही करना चाहते थे, लेकिन किसी से मदद मांगने में शर्म महसूस होती थी. वह किसी तरह सिटीजंस एडवाइस के पास गए और यूनिवर्सल क्रेडिट के लिए अपनी समस्या बताई. इसके बाद उन्हें वहां से कुछ मदद मिल गई. उन्होंने उन रुपयों से फिर से काम पर फोकस किया. एंड्रयू बताते हैं कि एक बार फिर से चीजें ठीक हो रहीं हैं. पिछले 2 साल में मैंने फिर से अच्छा पैसा कमा लिया है. एंड्रयू कहते हैं, अब जबकि सब ठीक हो रहा है तब भी मैं अपने उस बुरे समय को नहीं भूल पाता हूं जिसकी वजह से मैं डिप्रेशन (Depression) में चला गया था.       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget