एक्सप्लोरर

घोड़े को परेशान करना कुत्तों को पड़ा भारी, पड़ी ऐसी जोरदार लात- देखें ये वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो को एक आईएएस अधिकारी ने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी की भी सहनशीलता की एक सीमा होती है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

कहते हैं कि किसी की भी सहनशीलता की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा करना काफी भारी पड़ सकता है. खासतौर पर कई जानवरों के साथ ऐसी छेड़छाड़ महंगी पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कुत्ते लगातार एक घोड़े को परेशान करते दिख रहे हैं. काफी देर तक कुत्ते घोड़े की पूंछ खींचते हैं, लेकिन इसके बाद जो होता है वो हर किसी के लिए एक सबक की तरह है. 

कुत्तों को भारी पड़ी छेड़छाड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा एक जगह पर बंधा हुआ है. इसी दौरान दो कुत्ते उसके पास पहुंचते हैं और उसे परेशान करने लगते हैं. कुत्ते अपने मुंह से घोड़े की पूंछ खींचते दिख रहे हैं. काफी देर तक वो ऐसा करते हैं. एक तीसरा कुत्ता भी घोड़े की तरफ देखकर भौंकता है. इस दौरान घोड़ा काफी शांत नजर आता है, लेकिन जब कुत्ते लगातार ऐसी हरकत करते हैं तो घोड़े को गुस्सा आ जाता है. इसके बाद दोनों कुत्तों पर ऐसी लात पड़ती है कि वो दूर जाकर गिरते हैं. 

लोगों ने किए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़े की लात पड़ने के बाद तीनों कुत्ते वहां से दुम दबाकर भागते हैं. इस वीडियो को एक आईएएस अधिकारी ने एक्स पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सहनशीलता की भी एक सीमा होती है..! इस वीडियो पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोगों ने लिखा कि जब सहनशीलता की सीमा टूटते ही फिर जबरदस्त लात पड़ती है. एक यूजर ने लिखा कि घोड़े ने जिस तरह लात मारने के लिए अपनी पोजिशन बनाई, वो देखकर काफी अच्छा लगा. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये भी पढ़ें - Metro Couple Video: दिल्ली मेट्रो में एक दूसरे से चिपककर किस कर रहा था कपल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget