एक्सप्लोरर

Video: गली के कुत्तों के आगे भीगी बिल्ली बना शेर, उल्टे पांव भागने को मजबूर हुआ जंगल का राजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें गुजरात के गिर के एक गांव में घुसे शेर को कुत्तों ने हमला कर दिया. जिससे डरकर शेर को भागते देखा जा रहा है.

Amazing Viral Video: 'अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है' हम सभी ने इस कहावत को सुना ही होगा है. जिसका आसान भाषा में अर्थ होता है कि अपने इलाके में कमजोर भी ताकतवर पर भारी पड़ता है. फिलहाल इन दिनों एक वीडियो जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसमें इस कहावत को सच में चरितार्थ होते देखा जा रहा है. वीडियो में गली के कुछ आवारा कुत्ते एक शेर पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. जिसे देख यूजर्स को काफी हैरानी हो रही है.

आमतौर पर शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, जिसकी ताकत के आगे बड़े से बड़े शिकारी जानवर भी नहीं टिक पाते हैं. बाघ, चीते और तेंदुए जैसे जंगल के खूंखार शिकारी जानवर शेर को आते देख अपना रास्ता बदल लेते हैं. ऐसे में शेर को कुत्ते के सामने हार मानकर अपनी जान बचाकर भागते देखना किसी के लिए भी हैरानी भरा मंजर हो सकता है. वायरल हो रही वीडियो गुजरात के गिर सोमनाथ के गांव की बताई जा रही है.

कुत्तों ने शेर को खदेड़ा

आमतौर पर गुजरात से शेरों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शेरों को इंसानी बस्तियों के बेहद पास आराम फरमाते देखा गया है. वहीं कई बार वह शिकार की तलाश में गांव के अंदर भी घुसते नजर आए हैं. सामने आए वीडियो में एक शेर को शिकार की तलाश में रात के अंधेरे में गांव के अंदर घुसते देखा जा सकता है. जिस दौरान गांव के आवारा कुत्ते शेर पर हमला कर देते हैं. जिनके शोर और हमले को देखते हुए शेर वहां से भागने में अपनी भलाई समझता है.

वीडियो देख यूजर्स दंग

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. जिसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. यूट्यूब पर इस वीडियो को भंडार नाम के चैनल से पोस्ट किया गया है. वहीं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दंग रह गए हैं. वीडियो को देख यूजर्स कमेंट करते हुए शेर का मजाक उड़ा रहे हैं. कुछ का कहना है कि यह शेर नहीं भीगी बिल्ली है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा 'क्या शेर बनेगा रे तू.'

यह भी पढ़ेंः Video: सोशल मीडिया पर छाई 'बीटेक पानीपुरी वाली', बुलेट पर लगाती हैं स्टॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget