एक्सप्लोरर

इलाज करवाने गया था बच्चा, डॉक्टर ने पिलवा दी सिगरेट, मचा भयंकर बवाल

Doctor Gave Cigarette To Child Viral Video: उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर ने इलाज के लिए आए छोटे बच्चे का इलाज करने के बजाए उसे सिगरेट पिलवा दी. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो.

Doctor Gave Cigarette To Child Viral Video: जब कोई बच्चा बीमार हो जाता है. तब मां-बाप परेशान हो जाते हैं. ऐसे में उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं. और उसका सही से इलाज करवा कर उसे ठीक करवाते हैं. डॉक्टर इलाज में दवाइयां देता है. तबीयत ज्यादा खराब हो तो इंजेक्शन तक लगा देता है. या फिर कई बार बोतल तक चढ़ा देता है. और जो चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं.

उन चीजों को खाने से परहेज की हिदायत भी देता है. लेकिन क्या आपने देखा है डॉक्टर किसी बीमार को सिगरेट पीने की सलाह दें. इतना ही नहीं बल्कि अपने हाथों में लाइटर लेके उसकी सिगरेट भी जलाएं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जहां उत्तर प्रदेश का एक डॉक्टर छोटे बच्चे के साथ इस तरह की हरकत करता हुआ नजर आ रहा है.

इलाज करवाने आए छोटे बच्चे को पिलाई सिगरेट

सोशल मीडिया आपको कई बार इस तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. जो आपको बिल्कुल हैरत में डाल देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा डॉक्टर के पास गया हुआ है. बच्चा बीमार होता है और इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया होता है. लेकिन डाॅक्टर बजाय उस बच्चे का इलाज करने के उसे सिगरेट पिलाता हुआ नजर आता है.

 

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं 'पॉवर विंडो', कार में ऐसा देसी जुगाड़ देखा नहीं होगा; वीडियो देख यूजर्स बोले- टेक्निक बाहर नहीं जानी चाहिए

इतना ही नहीं यह सरकारी डॉक्टर अपने हाथ में लाइटर लेकर बच्चों के मुंह में लगी हुई सिगरेट जलाता हुआ भी नजर आता है. डॉक्टर की इस तरह की करतूत देखकर सभी हैरान है. सोशल मीडिया पर वीडियो हो वायरल हो रहा है. 

डॉक्टर पर दर्ज हुई एफआईआर

वायरल हो रहे इस वीडियो में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का है. जहां सरकारी डॉक्टर सुरेश चंद ने बच्चे को सिगरेट पिलवाई. वीडियो वायरल होने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉक्टर पर एफआईआर करवाने का आदेश दे दिया. तो वहीं डॉक्टर को CHC के पद से हटा दिया. 

यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह तैरने लगा चमगादड़, वीडियो देखकर लोग बोले- ये होता है जलवा

लोगों ने डाॅक्टर को खूब लताड़ा

इस वीडियो अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के भी काफ़ी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है " हमें तो एक ताऊ ने ढक्कन से दारू पिला दी थी बचपन में." एक और यूज़र ने कमेंट किया है "मानसिक रूप से इतने विक्षिप्त समाज में रह रहे हैं हम लोग." एक और यूज़र ने कमेंट करते हुए डॉक्टर को लताड़ा है "सिर्फ हटाया गया? नौकरी से निकल देना चाहिए और इसका प्रैक्टिस लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए."

यह भी पढ़ें: कार से फर्राटा भरते हुए अपनी ही शादी में जा रही थी दुल्हन, पुलिस ने डाल दिया रंग में भंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget