एक्सप्लोरर

कई सारी भाषा एक साथ बोल लेता है गांव का ये लड़का! इंग्लिश बोलकर विदेशी युवक को कर दिया हैरान- वीडियो वायरल

Viral Video: जैसे ही विदेशी से बातचीत शुरू करता है, माहौल बदल जाता है. लड़के की भाषा बोलने की काबिलियत देखकर विदेशी युवक हैरान रह जाता है और यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाता है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. यह वीडियो राजस्थान के पुष्कर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक विदेशी युवक सैर-सपाटे के दौरान गलियों में घूमता दिखाई देता है. तभी उसकी मुलाकात गांव के एक देसी लड़के से होती है. पहली नजर में साधारण लगने वाला यह लड़का जैसे ही विदेशी से बातचीत शुरू करता है, माहौल बदल जाता है. लड़के की भाषा बोलने की काबिलियत देखकर विदेशी युवक हैरान रह जाता है और यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाता है.

पुष्कर के देसी लड़के ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी

वीडियो की शुरुआत में विदेशी युवक उस देसी लड़के से बात करता है. लड़का आत्मविश्वास से अंग्रेजी में जवाब देता है. विदेशी युवक को यह सुनकर हैरानी होती है. लड़का कहता है कि उसने कभी स्कूल की पढ़ाई नहीं की है.लड़के की बात यहीं खत्म नहीं होती. वह बड़े आराम से बताता है कि स्कूल न जाने के बावजूद उसे अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच और स्पेनिश भी आती है. यह सुनकर विदेशी युवक की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वह तुरंत लड़के से फ्रेंच और स्पेनिश में कुछ सवाल करता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay 🔴 IRL India (@jaystreazy)

फ्रेंच और स्पेनिश में बोलकर विदेशी के उड़ाए होश

जैसे ही विदेशी युवक फ्रेंच में कुछ कहता है, लड़का बड़ी आसानी से उसी भाषा में उसे जवाब दे देता है. इसके बाद जब विदेशी युवक स्पेनिश में उससे सवाल करता है तो वहां भी लड़का बिना रुके धाराप्रवाह बोलकर सबको चौंका देता है. गांव के इस लड़के ने यह साबित कर दिया कि हुनर के लिए किताबों और स्कूल की दीवारों की जरूरत नहीं होती. उसके आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ ने विदेशी युवक को इतना प्रभावित किया कि वह वीडियो रिकॉर्ड करने लगा. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुंच रहा है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को jaystreazy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे मत कर लाला मत कर, नहीं मिलेंगे पैसे. एक और यूजर ने लिखा...अनुभव बेहतरीन शिक्षक होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..टैलेंट की कमी नहीं है भाई देश में.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget