एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं भैंस के आगे नाचना! भाभी का जहरीला डांस देख जानवर ने भी झुका ली निगाहें, वीडियो वायरल

भाभी के डांस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. भाभी भैंस की पीठ से छलांग लगाकर ठुमकों की ऐसी बारिश शुरू करती हैं कि लौंडे शरमा जाएं और भैंस तक नजरें झुका ले.

देसी गांव की गलियों से जब मनोरंजन की बयार चलती है, तो वो सोशल मीडिया तक पहुंचते-पहुंचते तूफान बन जाती है. इस बार एक देसी भाभी ने ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में भाभीजी अपने घर के आंगन में बंधी भैंस पर कुछ इस अंदाज में बैठी हैं जैसे कोई रानी अपने सिंहासन पर विराजमान हो. लेकिन जो आगे होता है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. भाभी भैंस की पीठ से छलांग लगाकर ठुमकों की ऐसी बारिश शुरू करती हैं कि लौंडे शरमा जाएं और भैंस तक नजरें झुका ले.

भैंस पर बैठी भाभी ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग 

वीडियो की शुरुआत होती है एक देसी आंगन के सीन से, जहां एक भैंस शांत भाव से खड़ी है और उसकी पीठ पर सजी-धजी एक भाभी विराजमान हैं. हरे रंग की चमचमाती साड़ी, खुले बाल और चेहरे पर देसी शरारत की मुस्कान. भाभी कुछ सेकंड भैंस की पीठ पर बैठी रहती हैं और फिर अचानक राजा-महाराजाओं की तरह कूद कर नीचे उतरती है. इसके बाद शुरू होता है देसी डांस का वो सिलसिला जो पूरे गांव की रौनक बना हुआ है.

तड़प उठे दिल जले

भाभी जैसे ही ठुमके लगाने लगती हैं, वैसे ही सोशल मीडिया हक्का-बक्का रह जाता है. उनके डांस में नजाकत भी है और देसी तड़का भी. कमर लचकाकर, हाथों को हवा में लहराते हुए भाभी जिस अंदाज में नाचती हैं, वो सोशल मीडिया की भाषा में कहें तो “जवानी की बिजली गिरा देती हैं.” वीडियो में पीछे खड़ी भैंस की हालत भी देखने लायक है. ऐसा लगता है जैसे वो भी भाभी की अदा से शरमा गई हो और अपनी नजरें झुका ली हों.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अब तक भैंस के आगे बीन बजता था, अब डांस भी शुरू हो गया. एक और यूजर ने लिखा...ये रील की बीमारी शहर से निकलकर गांव में आ पहुंची है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वाह भाभी, आपके डांस ने दिन बना दिया.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget