एक्सप्लोरर

इंडिया समझा क्या? अमेरिका है ये अमेरिका... वॉल स्ट्रीट पर निकली 400 लोगों की बरात तो हर कोई रह गया हैरान

ऐसा लग रहा था मानो मुम्बई या दिल्ली की किसी गली में शादी का जश्न चल रहा हो. लेकिन यह नजारा न्यूयॉर्क की सड़कों का था, जहां देसी ही नहीं, विदेशी भी बारातियों की तरह नाचते-गाते दिखाई दिए.

Trending Video: न्यूयॉर्क की चमचमाती वॉल स्ट्रीट पर उस दिन जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को चौंका दिया. आमतौर पर जहां इस इलाके की पहचान तेज रफ्तार बिजनेस, सूट-बूट पहने प्रोफेशनल्स और निवेश की दुनिया से होती है, वहीं इस बार वहां निकली एक देसी बारात ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया. ढोल की थाप, देसी धुनों पर मचलते कदम और हर चेहरे पर खुशी की चमक.

ऐसा लग रहा था मानो मुम्बई या दिल्ली की किसी गली में शादी का जश्न चल रहा हो. लेकिन यह नजारा न्यूयॉर्क की सड़कों का था, जहां देसी ही नहीं, विदेशी भी बारातियों की तरह नाचते-गाते दिखाई दिए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.

न्यूयॉर्क में निकली देसी बारात

दूल्हा एक विंटेज कार में सवार था. शाही ठाठ-बाट के साथ. चारों ओर जश्न का शोर था, जैसे भारत की आत्मा ने कुछ देर के लिए अमेरिका की सड़कों को छू लिया हो. बारात में शामिल लोग पारंपरिक भारतीय वेषभूषा में सजे थे. महिलाएं साड़ियों और लहंगे में, पुरुष कुर्ता-पायजामा या शेरवानी में और बच्चों की आंखों में कौतूहल और उल्लास की चमक. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वहां खड़े विदेशी लोग भी इस बारात में शामिल हो गए. किसी ने सिर पर साफा बांधा, किसी ने घाघरा पहन कर ठुमके लगाए. देसी गानों पर जोश से झूमते विदेशी बारातियों को देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaydeep Mehta (@trueeventslive)

विदेशी भी हुए शामिल

बारात में तरह तरह के पंजाबी गानों पर जब पूरी सड़क थिरकने लगी, तो पैदल गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए रुककर मोबाइल कैमरे में यह यादगार पल कैद करने लगे. कुछ विदेशी पर्यटक इस अनोखी शादी के जश्न का हिस्सा बनने को बेताब दिखे और नाचते-गाते भीड़ में शामिल हो गए. ये महज एक शादी नहीं थी, बल्कि भारतीय संस्कृति और उत्सवधर्मिता का वो जिंदादिल प्रदर्शन था जो दुनिया की किसी भी सड़क को रंगीन बना सकता है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को trueeventslive नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये तरीका गलत है, आप इस तरह की हरकत से अपने ही देश को बदनाम कर रहे हो. एक और यूजर ने लिखा...वेडिंग प्लानर के दिमाग को सलामी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, रंग जमा दिया. हमें लगा ये भारत है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget