एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में फिर हुई अजीबोगरीब हरकत, लड़कों पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, कहा- इन्हें सख्त सजा दो

Viral Video: एक ट्विटर यूजर ने DMRC के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए यह वीडियो साझा की और कहा, 'ऐसे लोगों की वजह से दिल्ली मेट्रो लेट होती है'.

Delhi Metro Viral Video: पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा में बनी हुई है. पहले अश्लील वीडियो को लेकर बवाल हुआ था, जिसके बाद डीएमआरसी ने रील्स और वीडियो शूटिंग पर सख्त पाबंदी लगा दी थी. हालांकि पाबंदी लगाने और सख्त होने के बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब भी कुछ लोग भरी मेट्रो में डांस करते और मेट्रो के संचालन को बाधित करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली मेट्रो से अब एक और हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें दो युवक जानबूझकर मेट्रो के संचालन में बाधा पैदा करते देखे जा सकते हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक मेट्रो गेट के किनारों पर खड़े हैं. जब भी मेट्रो के दरवाजे बंद हो रहे हैं, ये दोनों युवक अपना पैर फंसाकर इसके दरवाजे खोल दे रहे हैं. ऐसा सिर्फ उन्होंने एक बार नहीं किया, बल्कि कई बार किया. मेट्रो करोल बाग स्टेशन पर खड़ी थी. जितनी बार इसके दरवाजे बंद हो रहे थे, ये दोनों युवक बार-बार अपना पैर गेट के बीचों-बीच फंसा दे रहे थे, ताकि दरवाजा बंद न हो सके.

DMRC ने दिया जवाब

एक ट्विटर यूजर ने DMRC के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए यह वीडियो साझा की और कहा, 'ऐसे लोगों की वजह से दिल्ली मेट्रो लेट होती है'. यूजर द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो DMRC तक पहुंचा. डीएमआरसी ने 2 तस्वीरों के साथ इसका रिप्लाई देते हुए कहा, 'कृपया कोच नंबर प्रदान करें. ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है. कृपया नीचे दी गई तस्वीरों को देखें.' डीएमआरसी ने यह भी कहा कि "मेट्रो ट्रेन के गेट में रुकावट पैदा करना एक दंडनीय अपराध है. अगर आप किसी यात्री को ऐसा करते देखें, को प्लीज DMRC के हेल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉन्टैक्ट करें."

यूजर्स ने लगाई लताड़

कई यूजर्स ने भी युवकों की इस हरकत की निंदा की है और जुर्माना लगाने तथा सजा देने की बात कही है. एक यूजर ने लिखा, 'हजारों लोग अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं और कुछ लोग सिस्टम का मजाक बनाते हैं.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्लीज ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. इन दिनों CUET का एग्जाम चल रहा है. कई छात्र इसके कारण लेट हो जाते हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यंग जनरेशन वैसे तो सिस्टम को दोष देती रहती है, अब यहां पर दोष किसका है?' 

ये भी पढ़ें: एक प्लेट पास्ता और 2 कोल्ड ड्रिंक्स का बिल 62 हजार! छुट्टी मनाने आए युवकों के उड़ गए होश, ऐसे सिखाया रेस्टोरेंट को सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget