एक्सप्लोरर

कमरे में जा घुसा सांभर हिरण, फिर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, 1000 से ज्यादा लोगों की लगी भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सांभर हिरण का रेस्क्यू करते देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार कटनी के विजयरावगढ़ में एक घर के अंदर घुसे हिरण का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया.

Shocking Viral Video: आए दिन तेजी से बढ़ रही इंसानी आबादी के कारण जहां एक ओर शहरों का विकास होते देखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर इसका असर सीधे जंगलों और वहां रहने वाले जानवरों पर पड़ता है. इंसानी आबादी के बढ़ने के कारण रहने के लिए आवास बनाए जाने के कारण जंगलों की सीमा घटती जा रही है. जिसके कारण अक्सर जंगली जानवरों का सामना इंसानों से हो रहा है.

हाल ही के दिनों में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें खाने की तलाश में जंगलों की खाक छानते हुए जंगली जानवर इंसानी बस्ती के ज्यादा करीब आ जाते हैं. जिसके कारण कई बार जानवरों का रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाना पड़ जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वाक्या तब हुआ जब एक सांभर हिरण एक घर में घुस गया. जिसके बाद यह पूरे इलाके में कौतुहल का विषय बन गया.

वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो को आईएफएस अधिकारी गोरव शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें एक सांभर हिरण को एक घर के लिविंग रूम के अंदर खड़े देखा जा सकता है. इसके साथ किए गए वीडियो में वन विभाग की टीम को सांभर हिरण का रेस्क्यू करते देखा जा सकता है. वीडियो और तस्वीर शेयर करने के साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह हिरण मध्य प्रदेश में कटनी के विजयरावगढ़ में एक घर के अंदर जा घुसा था.

फिलहाल वायरल हो रही रेस्क्यू वीडियो में कुछ लोगों को हिरण को घर से बाहर निकाल कर जाल में पकड़ते देखा जा सकता है. इसके साथ ही दूसरी वीडियो में रेस्क्यू किए जाने के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ देख हर कोई दंग रह गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 22 हजार से ज्यादा व्यूज और 200 से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं, वहीं यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि इंसानी बस्तियों के इस तरह से बढ़ने के कारण जंगली जानवरों के हमले आम बात हो गई है.

यह भी पढ़ेंः Viral Video: दोस्त के जन्मदिन पर युवक से हुई छोटी सी चूक,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget