एक्सप्लोरर

राखी सावंत के बाद अब दीपक कलाल का फ्लाइट में दूसरा बवाल, साथी पैसेंजर के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक कलाल फ्लाइट में एक पैसेंजर के साथ उलझते और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले दीपक कलाल राखी सावंत से भी उलझते हुए दिखाई दे चुके हैं.

Trending Video: दीपक कलाल एक फेमस सेलिब्रिटी हैं जो आए दिन अपनी हरकतों की वजह से विवादों में बने रहते हैं. लड़ाई झगड़े गाली गलौच अक्सर उनकी वायरल वीडियो का हिस्सा रहते हैं. कई वीडियो में दीपक कलाल अपने गुस्से पर काबू खोते दिखाई पड़ते हैं तो कई मौकों पर वो खुद अपनी हरकतों की वजह से पिट जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक कलाल फ्लाइट में एक पैसेंजर के साथ उलझते और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले दीपक कलाल ड्रामा क्वीन राखी सावंत से भी उलझते हुए दिखाई दे चुके हैं.

दीपक कलाल की फ्लाइट में हुई झड़प

वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक कलाल एक फ्लाइट में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो नागपुर के भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई है. एयर होस्टेज पैसेंजर को बोल रही है कि आप लोग बैठ जाइए, लेकिन इतने में दीपक कलाल खड़े होकर अपनी साथी यात्री से बहस करने लगते हैं. बहस करते हुए वो कहते हैं कि दीपक कलाल कौन है तू जानता है? नाम चलता है दीपक कलाल का. इसके बाद पैसेंजर बोलता है कि मैं आपको नहीं जानता, आप जो भी हो प्लीज बैठ जाइए. इसके बाद दीपक कलाल का पारा गर्म हो जाता है और वो अपने साथी पैसेंजर के साथ हाथापाई पर उतर आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial)

को-पैसेंजर ने खूब की ठुकाई

बहस बाजी के दौरान दीपक कलाल अपने साथी पैसेंजर के ऊपर बैग फेंक कर हमला कर देते हैं, जिसके बाद शख्स का भी पारा चढ़ जाता है और जवाबी हमले में वो भी दीपक कलाल के दो चार मुक्के रसीद कर देता है. इसके अलावा शख्स दीपक कलाल के ऊपर बैग भी फेंक कर मार देता है. दोनों के बीच छिड़ी यह झड़प देखते ही देखते बेकाबू हो जाती है और दोनों एक दूसरे पर लगातार हमला करने लग जाते हैं. तभी फ्लाइट की फीमेल स्टाफ वहां आती है और दोनों के झगड़े को सुलझाती है. गौरतलब है कि दीपक कलाल राखी सावंत से झगड़े के बाद हाइलाइट हुए थे, जिसमें पहले तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया था और फिर दीपक कलाल ने राखी सावंत पर करोड़ों रुपये के घपले का आरोप लगाया था, हालांकि मामला कुछ वक्त बाद शांत हो गया था.

यह भी पढ़ें: इस तरह से काटेंगे मिर्च तो कभी नहीं जलेंगे हाथ, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को deepakkalalofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 44 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया जा चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये कौन सी फ्लाइट है जिसमें केवल लड़कियां ही आती हैं. एक और यूजर ने लिखा...अरे भाई किसी दिन वीडियो बनाने के चक्कर में कोई पेलकर चला जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....दीपक कलाल की अकड़ निकाल दी.

यह भी पढ़ें: 'लो चली मैं' देवर की शादी में भाभी ने डांस से उड़ाया गर्दा! वीडियो देख यूजर्स बोले हमारा तो सब कुछ लुट गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget