एक्सप्लोरर

जब भालू ने किया बाइक सवार पर जानलेवा हमला... फिर साथी ने यूं बचाई जान! घटना का वीडियो वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक विशालकाय भालू एक बाइक सवार पर हमला करते नजर आ रहा है. जिसे बाइक के इंजन की आवाज से उसका साथी भगा देता है.

Shocking Viral Video: इन दिनों ज्यादातर युवाओं में एडवेंचर्स स्पोर्ट को लेकर जुनून काफी बढ़ता ही जा रहा है. यहीं कारण है आसमान में कई हजार फीट की ऊंचाई से पैराजंपिंग करने के साथ ही कुछ को पहाड़ी ढलानों पर साइकिल और बाइक चलाते देखा जा रहा है. वहीं कुछ ऐसे भी खतरों के खिलाड़ी मौजूद हैं जो भयानक और खूंखार जीवों से भरे जंगलों में घुसते नजर आते हैं. फिलहाल ऐसा करना खतरे से खाली नहीं होता है. छोटी सी चूक बड़े हादसों को दावत दे सकती है.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें एक शख्स को जंगल के अंदर एडवेंचर्स स्पोर्ट में शामिल होने के साथ मौत से सामना करना पड़ा. वीडियो में एक शख्स को बाइक से जंगल में जाते देखा जा रहा है. जहां एक गड्ढे में गिरने के बाद उस पर एक विशालकाय भालू जानलेवा हमला कर देता है. जिसके बाद जैसे-तैसे वह खुद को भालू के हमले से बचाता है. जिसे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

जंगल में भालू का हमला

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है. जिसे इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक बाइक सवार को जंगल के अंदर बाइक चलाते समय गिरते देखा जा सकता है. जिस पर उसी समय एक भालू हमला कर देता है. जिसके बाद वह तेजी से पीछे हटता है और उसी दौरान दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक के इंजन की तेज आवाज से भालू को डराकर जंगल में भागने को मजबूर कर देता है.

यूजर्स को भाया वीडियो

फिलहाल वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रहते शख्स खुद को भालू से बचा लेता है. वहीं उसका साथी समय पर समझदारी दिखाते हुए शोर मचाकर उसे भगा देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने ज्यादातर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने हैरानी भरे रिएक्शन कमेंट करते देखे जा रहे हैं. वहीं एक यूजर का कहना है कि खतरों का खिलाड़ी बनना कभी-कभी खतरे से खाली नहीं होता.

यह भी पढ़ेंः बेशरम रंग पर लड़की ने रीक्रिएट किए दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टेप, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget