एक्सप्लोरर

Viral Video: जमीन पर पड़े लोगों के ऊपर से गुजरने लगे गाय और बैल, हैरान करने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अंधविश्वास और आस्था के नाम पर बहस छिड़ गई है. वीडियो में जमीन पर लेटे हुए लोगों के ऊपर से गाय और बैल को गुजरते देखा जा रहा है.

Traditions Viral Video: लोग जमीन पर पड़े हैं. गाय और बैल उनके ऊपर से गुजर रहे हैं. पहली नजर में ये वीडियो देखने पर आपको लगेगा की गाय और बैल लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन दूसरे ही पल आप पाते हैं कि ये लोग सालों पुरानी चली आ रही आस्था के कारण ऐसा करते हैं. लोग नीचे हैं और गाय और बैल के पैरों के नीचे आ रहे हैं. कई की पीठ पर पैर रखकर आगे बढ़ रहा है, तो कई लोगों के सिर पर. इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी होगी, लेकिन ये आस्था का विषय है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है.

दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोगों को आज भी कई वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते देखा जा रहा है. जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को सकते में ला दिया है. वीडियो में लोगों को गाय और बैलों के सामने जमीन पर लेटते देखा जा रहा है. इसके बाद दौड़ रही गाय और बैलें उन्हें कुचल कर आगे जाते देखी जा रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

यह अनोखी परंपरा दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा पर निभाई जाती है. बताया जा रहा है कि मन्नत मानने वाले लोग भागती गायों के रास्ते में लेट जाते हैं. जिससे उनकी मन की मुराद पूरी होती है. वहीं गांव वालों का मानना है कि गाय के पैरों के नीचे आने से उनके घरों में खुशहाली आती है. वह परंपरा के तहत पहले गाय का पूजन किया जाता है, इसके बाद उनके रास्ते में लेट जाते हैं और फिर गायों को उनके ऊपर छोड़ दिया जाता है.

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं. वहीं अंधविश्वास और आस्था के नाम पर बहस छिड़ती देखी जा रही है. एबीपी न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. इसके साथ ही अंधविश्वास और आस्था को लेकर बटे यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'अधर्मी लोगो के लिए और अंधविश्वास और धर्मी लोगों के लिए आस्था.'

यह भी पढ़ेंः Video: स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई करती दिखी बच्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget