एक्सप्लोरर

गाय ने अचानक खोया आपा और महिला पर कर दिया जानलेवा हमला! सींग घुसाए, दीवार में घुसाया- डरा रहा वीडियो

गाय अचानक बेकाबू हो जाती है और सीधे महिला पर टूट पड़ती है. वायरल वीडियो लोगों को डरा रहा है और सवाल खड़े कर रहा है कि कब तक लोग आवारा जानवरों के हमले का शिकार होते रहेंगे.

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों जो क्लिप वायरल हो रही है उसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक अधेड़ महिला सड़क किनारे से गुजर रही होती है. महिला ने साड़ी पहन रखी होती है और वो बिल्कुल सामान्य ढंग से अपने रास्ते पर चल रही होती है. लेकिन तभी वहां मौजूद गाय अचानक बेकाबू हो जाती है और सीधे महिला पर टूट पड़ती है. वायरल वीडियो लोगों को डरा रहा है और सवाल खड़े कर रहा है कि कब तक लोग आवारा जानवरों के हमले का शिकार होते रहेंगे.

गाय ने किया महिला पर हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय महिला को सींग से उछालकर पहले तो जमीन पर पटक देती है. महिला संभल भी नहीं पाती कि गाय उसे घसीटते हुए घर की दीवार में घुसाने की कोशिश करती है. यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग भी एक पल के लिए सहम जाते हैं. महिला दर्द से कराहने लगती है और वहां अफरा-तफरी मच जाती है.

दौड़कर बचाने आया शख्स

गनीमत रही कि कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. एक शख्स महिला को बचाने के लिए सीधे गाय के सामने आ जाता है. लेकिन गाय का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि वह उस शख्स पर भी टूट पड़ती है. देखते ही देखते गाय उसे भी सींग से मारने की कोशिश करती है, मगर बहादुरी दिखाते हुए वह शख्स गाय के सींग पकड़ लेता है और बड़ी मुश्किल से उसे साइड कर देता है. इसी बीच अन्य लोग महिला को वहां से सुरक्षित निकाल लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आवारा जानवरों को शेल्टर भेजा जाए. एक और यूजर ने लिखा...दूध देना बंद करते ही इनके मालिक इन्हें आवारा छोड़ देते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई को दिल से सलाम जिसने जान पर खेलकर महिला की जान बचाई.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget