एक्सप्लोरर

छोटी बच्ची को गाय ने सींग से उठा-उठा कर पटका, फिर जमीन पर घसीटा और पैरों से रौंदा, Video देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: स्कूल से घर को लौट रही छोटी बच्ची पर गली में गाय ने हमला कर दिया. इस दौरान लोगों ने पत्थर मारकर गाय को भगाने की पूरी कोशिश की लेकिन गाय ने हमला जारी रखा.

Viral Video: सड़कों पर गाय को खुला घुमते तो आपने बहुत देखा होगा. ऐसे भी कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें सड़कों पर चल रहे लोगों पर गाय ने हमला कर दिया हो. एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक गाय ने स्कूल से आ रही छोटी बच्ची पर हमला कर दिया. इस गाय ने बहुत ही खूंखार तरीके से बच्ची पर हमला किया, जिसे देखकर आप डर जाएंगे. काफी मशक्कत के बाद उस बच्ची को गाय के चंगुल से छुड़ाया गया. यह पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

छोटी बच्ची को गाय ने पैरों ने रौंदा Video

अक्सर आपने सड़कों पर दो गायों को लड़ते हुए बहुत देखा होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला छोटे बच्चे का हाथ पकड़कर जा रही होती है. वहीं एक छोटी लड़की उससे आगे जा रही होती है जिस पर गाय ने हमला कर दिया. दरअसल सड़क पर खड़ी यह गाय अपने सींग से बच्ची को उठाकर फेंक देती है. इसके बाद पैरों से उस बच्ची को कुचलने लगती है. वीडियो में गाय बहुत ही खतरनाक तरीके से अगले और पिछले पैरों से बच्ची को कुचलती नजर आ रही है. इस दौरान वहां एक और गाय खड़ी होती है वह भी उस बच्ची पर हमला कर देती है.

View this post on Instagram
 
A post shared by Vijendradon (@vijendra___saini___1172)

सींग से उठाकर पटका

गाय बहुत ही बुरी तरह से कभी सींग से तो कभी पैरों से बच्ची पर हमला करती रहती है. इस बीच वहां कुछ लोग इकट्ठा हो जाते हैं, लेकिन गाय के पास जाकर वहां से बच्ची को लाने की हिम्मत किसी में नहीं होती है. इस बीच लोग गाय पर ईंट-पत्थर फेंकते हैं ताकि गाय वहां से चली जाए, लेकिन गाय पर उसका भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

गाय लगातार बच्ची को अपने सींग से घसीटने लगती है और अपने सिर से उस बच्ची को कुचलने की कोशिश करती है. तभी कुछ लोग हिम्मत दिखाकर गाय के पास आते हैं और नजदीक से पत्थर फेंकने लगते हैं. जिसके बाद गाय बच्ची को छोड़कर वहां से जाने लगती है.

तभी एक शख्स वहां जमीन पर पड़ी बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश करता है कि गाय फिर से आकर उस बच्ची को सींग और पैर से कुचलने लगती है. इतने में एक शख्स ने बहादुरी दिखाते हुए गाय को डंडे से मारकर वहां से भगाया. हालांकि अच्छी बात ये रही कि बच्ची को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. वह खुद से खड़ी हो गई.

ये भी पढ़ें:  Video: आजादी के जश्न में पाकिस्तानियों ने एक-दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूंसे, पुलिस को भी कूट दिया, निकला AK-47...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget