एक्सप्लोरर

Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान, बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक युवक जो पहलें दिल्ली पुलिस में था. उसका कहना है कि उसने प्रर्दशनकारीयों पर लाठीचार्ज करने के बजाय इस्तीफा देना सही समझा.

Viral Video: दिल्ली में हो रहे CJP के छात्र प्रर्दशन के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कहीं कोई मीम बनाकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा है तो कोई लाठी चार्ज के बाद पुलिस वालों से ही मौज ले रहा है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शख्स दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर था. उसे भी जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में लाठी चार्ज का ऑर्डर मिला था, लेकिन उसने छात्रों पर लाठी चलाने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देना बेहतर समझा. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया प्रदर्शनकारी छात्रों और जेन-जी ने शख्स की तारीफ करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एप एक्स पर Lakhan meena नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया. इस वीडियो को अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं और 3.5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हैं. 

सब इंस्पेक्टर मोहित के इस्तीफे का कारण

वायरल वीडियो में मोहित रिपोर्टर से बात करते हुए कहता है कि मैं खुद दिल्ली पुलिस का एक जवान हूं और काफी अच्छी पोजीशन पर भी हूं. आगे युवक कहता है कि जिस दिन मुझे पता चला कि CJP का प्रर्दशन शुरू होने वाला है और उसकी ड्यूटी प्रोटेस्ट साइट पर लगाई गई है, तब ही उसने मेडिकल लीव ले ली. कुछ समय बाद उस पर कॉल आया और कहा गया कि मेडिकल लीव खत्म हो गई है इसलिए आप फिर से ड्यूटी पर आ जाओ. इसके जवाब में युवक कहता है कि मैं अपनी मेडिकल लीव को आगे बढ़ाना चाहता हूं, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए मना कर दिया, जिसके बाद उसने इस्तीफा देने का फैसला किया. आगे युवक कहता है कि उसे सरकारी नौकरी, सरकारी पैसा और सरकारी गाड़ी नहीं चाहिए. वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं कर सकता.  

 

यह भी पढ़ें: जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर लिखता है कि वह समय भी आएगा जब सभी पुलिसवाले हमारा साथ देंगे भाई, कोई अपनों पर लाठी क्यों उठाएगा? हमारे बच्चे ही हमारा भविष्य हैं. ऐसे ही एक और यूजर लिखता है कि बिल्कुल सही किया आपने आपको दिल से सलाम है. एक अन्य यूजर लिखता है कि हमें इस तरह के और लोगों की ज़रूरत है, भाई को दिल से सलाम है.

यह भी पढ़ें: छात्रों को डिटेन कर ले जा रही थी पुलिस, जेन-जी प्रोटेस्टर ने खोल दिया वैन का दरवाजा; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान, बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान, बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
Bihar Viral Video: कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget