एक्सप्लोरर

Video: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला जिंदा कॉकरोच, पैसेंजर का बनाया वीडियो वायरल

यात्री ने बताया कि इस घटना की पुष्टि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( आईआरसीटीसी ) के प्रबंधक ने भी की है. पोस्ट में खाने में मरा हुआ कॉकरोच भी दिखाया गया है

Trending Video: भारतीय रेल अपने खाने को लेकर अक्सर विवादों में रहती है. कभी यात्री को गलत खाना परोस दिया जाता है तो कभी खाने से कॉकरोच निकलने की शिकायतें मिलती हैं. ऐसे में वंदे भारत के खाने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया, जहां शिरडी से मुंबई जा रहे एक यात्री को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दाल में निकला जिंदा कॉकरोच

घटना 19 अगस्त की है, जब एक यात्री अपने परिवार समेत वंदे भारत ट्रेन में शिरडी से मुंबई की यात्रा कर रहा था.यात्री का कहना है कि हम बड़े चाव से उस खाने को खा रहे थे, लेकिन तभी उनकी बुआ को दाल में जिंदा कॉकरोच दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत ट्रेन के फूड मैनेजमेंट स्टाफ को की. यात्री का कहना है कि उसके 80 साल के दादा ने भी वही खाना खाया और उन्हें जो दही परोसा गया वो भी जरूरत से ज्यादा खट्टा था.

मच गया हंगामा

वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता इस बात की पुष्टि कर रहा है कि मैंने अपने परिवार के साथ वह दूषित खाना खाया, कॉकरोच वाली दाल मेरे दादा का पेट खराब कर सकती थी, इस पर रेलवे का एक कर्मचारी उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कह रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना की पुष्टि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( आईआरसीटीसी ) के प्रबंधक ने भी की है. पोस्ट में खाने में मरा हुआ कॉकरोच भी दिखाया गया है. आपको बताते चलें कि भारतीय रेलवे में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार यात्री रेलवे के खराब खाने को लेकर हंगामा कर चुके हैं, यही नहीं, हाल ही में रेलवे ने एक शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया था.

यूजर्स ने क्या कहा

वीडियो को @kapsology नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....यह तो आपके घर की दाल में भी गिर सकता है, इसमें हंगामा करने की क्या जरूरत है, दूसरा खाना मंगवा लो. एक और यूजर ने लिखा...भारतीय रेल का खाना सबसे खराब खाना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह तो नॉनवेज दाल तड़का बन गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: इंटरनेट पर छाया 'छोटा राजपाल', वीडियो देख लोगों को याद आई फिल्म भूलभुलैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget