एक्सप्लोरर

बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर चीन ने बना डाला 'पेट्रोल पंप'! जानें क्या है इस Viral Video की सच्चाई?

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप को किसी इमारत की 5वीं मंजिल पर बनाया गया है.

क्या आपने कभी 5वीं मंजिल पर किसी पेट्रोल पंप को बने देखा है? शायद ही ऐसा कोई पेट्रोल पंप आपको कहीं देखने को मिला हो. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हमारे पड़ोसी देश चीन ने ये अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? यह बात भले ही आपको पच नहीं रही हो, लेकिन चीन ने सच में ऐसा कर दिखाया है. चीन हमेशा से ही अपने अलग और अजीब इनोवेशन्स के लिए जाना जाता रहा है. हालांकि इन इनोवेशन के टिकने के चांसेस बहुत कम रहते हैं. इसलिए भारतीय लोग तो चीनी सामानों पर जल्दी भरोसा करने से कतराते हैं. क्योंकि ये लंबे समय तक चलने वाले और टिकाऊ नहीं होते हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप को किसी इमारत की 5वीं मंजिल पर बनाया गया है. आमतौर पर पेट्रोल पंप जमीन की सतह पर बनाए जाते हैं. हालांकि इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सबको चौंका कर रख दिया है. हर कोई बस यही सोचकर हैरान हो रहा है कि इमारत की 5वीं मंजिल पर कोई पेट्रोल पंप कैसे बना सकता है. 

इमारत की छत को बनाया पेट्रोल पंप

जरा इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालिए, जो चीन के चोंगकिंग का बताया जा रहा है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि इमारत का आगे वाला हिस्सा काफी नीचे से शुरू हो रहा है. अगले हिस्से पर एक सड़क जा रही है, जो काफी नीचे नजर आ रही है. जबकि इमारत के पिछले हिस्से पर जो दूसरी सड़क जा रही है, वह बिल्कुल इमारत की 5वीं मंजिल की सतह के बराबर है. यानी जो भी पेट्रोल भरवाने के लिए आएगा, वह इमारत के पिछले हिस्से से आएगा, जिसके बगल से एक सड़क जा रही है. इमारत को देखकर लग रहा है कि इसे केवल गाड़ी पार्किंग के उद्देश्य से बनवाया गया है. जबकि इसकी छत को पेट्रोल पंप में तब्दील कर दिया गया है, ताकि स्पेस का सही इस्तेमाल हो सके.

यूजर्स हुए शॉक्ड

चीन की इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी दंग रह गए हैं. एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत अच्छा इनोवेशन है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'चीन की इंजीनियरिंग प्रतिभा बहुत अद्भुत है.' 

ये भी पढ़ें: बकरी ने दिया 'शैतान' जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म, निकाल रहा था खतरनाक आवाजें, डर के मारे फूले लोगों के हाथ-पांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Video: घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget