एक्सप्लोरर

VIDEO: बाइक पर खतरनाक तरीके से सफर करता नजर आया ये बच्चा, लोगों ने पिता को बताया 'लापरवाह', कहा- ये बहुत रिस्की है

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूध के कंटेनर में बच्चा आराम से खड़ा है. उसके चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर नहीं आ रही हैं. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो इस यात्रा को एन्जॉय कर रहा है.

भारत में जुगाड़ू लोगों की कमी नहीं है. आपको हर गली और कूचे में अलग-अलग तरीके के जुगाड़ू लोग देखने को मिल जाएंगे. आमतौर पर छोटे बच्चों को अकेले बाइक पर लेकर सफर करना बहुत मुश्किल होता है. कुछ लोग बच्चों को बाइक पर अपने आगे बैठा लेते हैं. जबकि कुछ लोग ऐसा करना सही नहीं मानते. क्योंकि इससे दुर्घटना का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ू पिता का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक पिता अपने बच्चे को बाइक पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है. 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिता ने बच्चे को न तो बाइक पर अपने पीछे बैठाया है और ना ही आगे. अब आप सोच रहे होंगे कि भई! फिर किधर बैठाया है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता गाय या भैंस का दूध घर-घर में देकर अपने घर की ओर लौट रहे हैं. इस दौरान उनका बच्चा भी साथ ही था. बच्चे की उम्र 2 साल जान पड़ती है. घर लौटते वक्त जब दूध का कंटेनर खाली हो गया तो इस पिता के दिमाग में एक धांसू आइडिया आया. उन्होंने बच्चे को अपने पीछे या आगे न बिठाकर दूध के खाली कंटेनर में खड़ा कर दिया, जो बाइक के साइड में फंसा हुआ था.  

लोगों को पसंद आ रही क्लिप

इसके बाद पिता बाइक चलाकर घर की ओर बढ़ने लगते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूध के कंटेनर में बच्चा आराम से खड़ा है. उसके चेहरे पर चिंता की कोई लकीरें नजर नहीं आ रही हैं. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह इस यात्रा को एन्जॉय कर रहा है. आमतौर पर ऐसी स्थिति में बच्चे अक्सर रोते नजर आते हैं, लेकिन ये बच्चा एकदम शांत और चुपचाप दूध के कंटेनर में खड़ा रहा. पूरे सफर के दौरान इसने कहीं भी अपने पिता को परेशान नहीं किया. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब सर्कुलेट किया जा रहा है. लोगों को ये क्लिप काफी पसंद आ रही है.

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को 'एक्स' पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जुगाड़ू बाप'. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'भारत में कुछ भी हो सकता है.' जबकि दूसरे यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, 'ये काफी खतरनाक हो सकता है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जुगाड़ के नाम पर भारतीय जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं.' 

ये भी पढ़ें: 10 दिनों से नहीं आ रही थी 'पॉटी'...तो डॉक्टर के पास गया शख्स, इलाज के बाद इतनी आई कि हो गई 'मौत' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget