एक्सप्लोरर

किडनैपर से ही लिपट पड़ा मासूम बच्चा, उसके पास ही रहने की करने लगा जिद- खूब वायरल हो रहा ये मामला

Child Cried After Hugging His Kidnapper: अपने किडनैपर के गले से लिपटकर रोने लगा बच्चा. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है भावुक कर देने वाला यह वीडियो.

Child Cried After Hugging His Kidnapper: कई बार आपके सामने कुछ ऐसी घटनाएं आ जाती हैं. जिन्हें देखकर आपको लगता है यह किसी फिल्मी कहानी का प्लॉट हो सकती है. तो कई बार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो आपको किसी फिल्मी कहानी के प्लाट की हूबहू याद दिला देती. ऐसी ही एक घटना राजस्थान से इन दिनों सामने आ रही है. जहां एक किडनैपर ने एक बच्चे को किडनैप किया.

और अपने साथ रखा. लेकिन जब पुलिस ने किडनैपर को पकड़ा तो बच्चा मां के सीने से लगने के बजाय किडनैपर के सीने से लगकर रोने लगा. यह वाक्या आपको साल 2016 में आई निशांत कामत निर्देशित इरफान खान की फिल्म मदारी की याद दिलाएगा. सोशल मीडिया पर यह मामला काफी वायरल हो रहा है. 

किडनैपर के गले लग रोने लगा बच्चा

राजस्थान के जयपुर शहर में एक बच्चा किडनैप कर लिया गया था. जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला. जयपुर पुलिस ने बच्चे को आखिरी बार किडनैपर से मिलवाया. तो बच्चा काफी भावुक हो गया और किडनैपर के सीने से लगकर रोने लगा. दोनों इतने वक्त तक साथ रहे थे कि किडनैपर का दिल भी बच्चे के लिए भर आया.

किडनैपर और बच्चा दोनों ही भावुकता में रोने लगे. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को पास ही खड़े माता-पिता को सौंप दिया. बच्चे का किडनैपर के साथ मुलाकात का यह वीडियो कमरे में कैद हो गया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

 

क्यों किया था किडनैप?

इस मामले को जानने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आएगा कि बच्चा और किडनैपर इतने करीब हो चुके थे. आखिर वजह क्या थी जो बच्चे को किडनैपर ने किडनैप किया. तो बता दें बच्चों को किडनैप करने वाला शख्स जिसका नाम तनुज चाहर है यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था. पिछले साल 14 जून को जयपुर के  सांगानेर सदर इलाके से तनुज चाहर ने 11 महीने के कुक्कू उर्फ पृथ्वी नाम के बच्चे का उसके घर से किडनैप कर लिया था.

तनुज चार ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसे किडनैप किया था. बता दें आरोपी तनुज चाहर में 2021 में दूसरी शादी की थी. शादी के बाद उसे एक बेटा हुआ था. लेकिन पत्नी से झगड़ा की चलते दोनों लोग अलग हो गए थे. आरोपी तनुज चाहर ने जो बच्चा किडनैप किया वह खुद उसका ही बेटा था. 

यह भी पढ़ें: चार साल के बच्चे ने तोड़ दिया 3500 साल पुराना एंटीक पीस, देखते ही सन्न रह गए लोग- जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget