एक्सप्लोरर

बिरयानी से बना केक! शेफ की अनोखी क्रिएटिविटी ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

कुछ इसे ‘बिरयानी का अपमान’ बता रहे हैं. हालांकि शेफ ने इसमें ऐसी कोई मिलावट नहीं की है, जिससे इसका स्वाद बुरा लगे. कहने का मतलब है कि मीठा और नमकीन यहां एक साथ नहीं परोसा गया है.

Trending Video: बिरयानी प्रेमियों के लिए एक अजीब लेकिन दिलचस्प खबर सामने आई है. एक मशहूर शेफ ने बची हुई बिरयानी को बेकार जाने से बचाने के लिए उसे एक शानदार केक में बदल दिया. जी हां, इस अनोखे "बिरयानी केक" का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं. कुछ लोगों को यह नया इनोवेशन पसंद आ रहा है, तो कुछ इसे ‘बिरयानी का अपमान’ बता रहे हैं. हालांकि शेफ ने इसमें ऐसी कोई मिलावट नहीं की है जिससे इसका स्वाद बुरा लगे. कहने का मतलब है कि मीठा और नमकीन यहां एक साथ नहीं परोसा गया है.

बची हुई बिरयानी से बना डाला केक

इस वायरल वीडियो में शेफ को बची हुई बिरयानी को अलग-अलग लेयर्स में सेट करते हुए देखा जा सकता है. सबसे पहले, बिरयानी को एक केक मोल्ड में दबाया गया, फिर ऊपर से दही और पुदीने की एक खास चटनी की परत डाली गई. इसके बाद, ऊपर पिज्जा बेस से इसका आधार तैयार किया गया, जिससे यह बिल्कुल केक जैसा दिखने लगा. अब शेफ ने इस पर गोश्त के मसालेदार टुकड़े डाले और ऊपर से बिरयानी की लेयर बिछा दी. जिसके बाद दोबारा हरी चटनी और दही के खास पेस्ट से इसकी फिनिशिंग कर दी और तैयार हो गया बिरयानी केक.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Josh Elkin (@thejoshelkin)

केवल तीन स्टेप में बना डाला पूरा केक

वीडियो में जब शेफ बिरयानी केक का पहला टुकड़ा काटते हैं, तो वह अंदर से भी कई परतों में बंटा नजर आता है. सबसे नीचे चावल की परत, फिर दही और मसालों की लेयर, और ऊपर से एक शानदार गार्निशिंग. इस केक को देखकर बिरयानी के दीवाने असमंजस में पड़ गए हैं कि इसका विरोध करना है या फिर इसके साथ जाना है. क्योंकि सुनने और पढ़ने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन केक दिख स्वादिष्ट रहा है.

यूजर्स हो रहे कंफ्यूज

वीडियो को thejoshelkin नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पहली बार अजीब फूड कॉम्बिनेशन समझ आ रहा है. एक और यूजर ने लिखा..इंडिया होता तो अब तक गुड़ गोबर हो चुका होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसे बिरयानी ही रहने दो भाई.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों...? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget