एक्सप्लोरर

Stunt के दौरान हुआ बड़ा हादसा, शख्स के ऊपर से गुजर गई कार, देखिए ये वायरल वीडियो

Car Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक कार स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. कार स्टंट के दौरान हादसा हो जाता है और एक शख्स के ऊपर कार चढ़ जाती है. वीडियो देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट वाले वीडियो की भरमार है. कार स्टंट के वीडियो तो आपको आए दिन देखने को मिलते होंगे, लेकिन कई बार ये स्टंट बहुत खतरनाक हो जाते हैं और इनमें जान तक का खतरा हो जाता है. ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि स्टंट के दौरान हादसा हो जाता है. 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक लाल रंग की कार को देखेंगे जो ड्रिफ्ट कर रही है. सड़क पर कार को गोल-गोल घुमाने को ही ड्रिफ्टिंग कहते हैं. इसी दौरान एक भीषण हादसा हो जाता है, जिसमें एक शख्स पर कार चढ़ जाती है.

आप वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स कार को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमा रहा है. इतने में ही एक शख्स गलती से कार की चपेट में आ जाता है और जितने में कार का चालक स्पीड को स्लो करता वो नीचे गिर जाता है और कार का पिछला टायर शख्स के ऊफर से गुजर जाता है.

बाल-बाल बची शख्स की जान

इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है. हालांकि, सुकून की बात यह कि शख्स की जान बच जाती है और ऐसा लगता है कि उसे मामूली चोट लगी है. बहरहाल, ये तो आपने देख ही लिया कि ऐसे स्टंट कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं.

वीडियो को मिले 5 मिलियन व्यूज़

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Barstool Sports नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 23 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. 

ये भी पढ़ें- बिहार में पलट गई महिंद्रा थार, 6 जख्मी! इस जीप से स्टंट करने वालों का ये वीडियो देखकर आप क्या कहेंगे?

ये भी पढ़ें- Shocking: अमेरिका में सड़क पर हुई सिंगल इंजन प्लेन की क्रैश लैंडिंग, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget