Watch: एंकरिंग के दौरान मक्खी निगल गई एंकर, फिर भी रिपोर्टिंग रखी जारी, देखिए वीडियो
Viral Video: एक एंकर लाइव टीवी पर एंकरिंग के दौरान गलती से मक्खी निगल जाती है फिर भी उसका जज्बा देखिए कि वो रिपोर्टिंग जारी रखती है. आगे इसका वीडियो देखिए.

Trending Viral Anchor Video: टीवी और न्यूज चैनल पर काम करने वाले लोगों का काम इतना आसान नहीं होता जितना ज्यादातर लोगों को लगता है. खासकर लाइव टेलीविजन पर समाचार रिपोर्ट करने वाले एंकरों को और भी ज्यादा अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि उनको तब लाखों लोग देख-सुन रहे होते हैं.
ट्विटर पर एक वीडियो (Twitter Video) शेयर किया गया है जिसमें एक कनाडाई एंकर ने अपने काम के प्रति समर्पण दिखाते हुए तब उफ्फ तक नहीं की जब उसने लाइव टेलीविज़न पर गलती से एक मक्खी निगल ली. एंकर फराह नासिर ने घटना का वीडियो शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.
वीडियो देखें:
Sharing because we all need a laugh these days. Turns out it's not just @fordnation, I swallowed a fly on air today.
— Farah Nasser (@FarahNasser) August 29, 2022
(Very much a first world problem given the story I'm introducing). pic.twitter.com/Qx5YyAeQed
एंकर ने क्या कहा
एंकर ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है कि, "ये मैं शेयर कर रही हूं क्योंकि आजकल हम सभी को हंसने की जरूरत है. पता चला कि यह सिर्फ @fordnation नहीं है, मैंने आज एक फ्लाई ऑन एयर निगल ली है. (बहुत ही पहली दुनिया की समस्या को देखते हुए मैं जो कहानी पेश कर रही हूं)."
क्या हुआ वीडियो में?
वीडियो में अपने देखा कि नासिर, पाकिस्तान में खराब मौसम की रिपोर्टिंग कर रही थी. वह देश के मौजूदा हालात को समझाने के बीच में ही थीं कि एक मक्खी सीधे उनके मुंह में जा घुसती है. एक पल के लिए वह घुट जाती है और रुक गई, लेकिन जल्द ही अपना काम वापस शुरू कर देती है
ये भी पढ़ें:
पोती ने की ऐसी गुजारिश कि फूट-फूटकर रोने लगे दादा जी, इमोशन से भरा है ये Video
Funny Video: बंदर ने निकाली टाइगर की हेकड़ी, पूंछ और कान खींच-खींचकर जीना कर दिया दूभर
Source: IOCL



























