एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे कीमती भैंसा, महंगा इतना की एक भैंसे की कीमत में आ जाएगी फरारी और बीएमडब्ल्यू

Viral Video: इस भैंसे की कीमत इतनी है कि सुन कर आपका सिर घूम जाएगा. इसकी कीमत में आप सिर्फ लग्जरी गाड़ियां ही नहीं, एक शानदार बंगला भी खरीद पाएंगे.

Trending Video: हैरान कर देने वाली चीजों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. अगर आपको लगता है कि आपके घर में खड़ी ऑडी, मर्सिडीज या फिर फरारी सबसे महंगी चीज है...तो आपको बता दें कि किसी के घर में खड़ा एक भैंसा आपकी इन तीनों गाड़ियों से ज्यादा कीमत का हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ सबसे महंगे भैंसों के बारे में बताएंगे, इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आखिर इनकी कीमत कितनी है. इस भैंसे का नाम है शहंशाह. ये भैंसा भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे महंगा भैंसा है. इसकी लंबाई 15 फीट और ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है. इस भैंसे की कीमत इतनी है कि सुन कर आपका सिर घूम जाएगा. इसकी कीमत में आप सिर्फ लग्जरी गाड़ियां ही नहीं, एक शानदार बंगला भी खरीद पाएंगे. दरअसल, इस भैंसे की कीमत है 25 करोड़ रुपये.

किसी भी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं है मालिक

हरियाणा के पानीपत निवासी पशुपालक नरेंद्र सिंह का भैंसा शहंशाह अब प्रदेश की नहीं देश या कहें कि विदेशों में भी मुर्राह नस्ल को आगे बढ़ा रहा है. शहंशाह की कीमत कई लोग 25 करोड़ रुपये तक लगा चुके हैं लेकिन वो इसे किसी भी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर जो भैंसा है उसकी कीमत 24 करोड़ रुपये है. 1500 किलो के इस भैंसे के रख रखाव में हर साल 1 करोड़ रुपये का खर्च आता है. इस भैंसे की लंबाई 14 फीट है और ऊंचाई 6 फीट. वहीं तीसरे नंबर की बात करें तो इस नंबर पर सुल्तान भैंसा है. ये 500 किलो वजनी है. इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये है. जबकि चौथे नंबर पर है गोलू भैंसा. इसकी लंबाई 14 फीट और ऊंचाई 6 फीट है. इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये है. इसका वजन भी लगभग 1500 किलो है.

देखें वीडियो

भैंसे की वीडियो को Sansaniwal Dairy Farm नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस लिस्ट में युवराज नाम का भैंसा भी है. युवराज भैंसे को लेकर आपने कई बातें सुनी होंगी. बीते साल इसका नाम सुर्खियों में था. इस भैंसे की लंबाई 9 फीट और ऊंचाई 6 फीट है. 1500 किलो के इस भैंसे की कीमत 9 करोड़ रुपये है. बीते 4 साल में इस भैंसे के सीमन से कुल डेढ़ लाख बच्चे पैदा हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में भी मौजूद है सिंगापुर रेलवे स्टेशन, जानें कैसे पड़ा नाम

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget