Funny Video: स्टेज पर दुल्हन की हुई बेइज्जती, किसने और कैसे की..ये देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Viral Video: ऑनलाइन शादी समारोह का एक बहुत मजेदार वीडियो देखा जा रहा है जहां भरी महफिल में स्टेज पर बैठी दुल्हन का पोपट बन जाता है. वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जायेंगे आप.

Trending Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ये वीडियो दोस्तों के डांस, शादी की रस्मों, जयमाल, दूल्हा-दुल्हन के डांस और जयमाल के समय के ही अधिकतर होते हैं. शादी के कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि उनको देखकर हंसी छूट जाती है. ऐसा ही एक वीडियो एक दुल्हन का वायरल हुआ है, जो एक छोटे बच्चे के हाथों लगभग बेइज्जत कर दी जाती है.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो (Funny video) में एक दुल्हन स्टेज पर बैठी नजर आ रही है और कई अन्य नाते रिश्तेदार भी वहीं आस-पास मौजूद होते हैं. तभी अचानक दुल्हन का रुमाल नीचे जमीन पर गिर जाता है और वहीं मौजूद छोटा बच्चा उसे वो उठकर दे देता है. अब आप सोचेंगे इसमें कौन सी पोपट वाली बात है. ये तो आपको वीडियो देखकर ही पता चल जाएगा.
वीडियो देखिए:
View this post on Instagram
बच्चे ने किया दुल्हन का पोपट
वीडियो आपने देखा कि दुल्हन का रुमाल नीचे गिर जाने पर बच्चा उसे उठाकर देता है, लेकिन ये लड़का खड़े खड़े अपने पैरों से ही रूमाल उठाकर दुल्हन को थमा देता है. दुल्हन बेचारी बड़े प्यार से उससे वो रुमाल के लेती है, जबकि उसे पता है कि अब वो वैसे भी उसका इस्तेमाल तत्काल नहीं कर पाएगी. दुल्हन इसके बाद अपना सा मुंह लेकर रह जाती है और सामने देखने लगती है. सबके सामने दुल्हन को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.
वायरल है ये मजेदार वीडियो
इस मजेदार वीडियो को देखकर यूजर्स लोट पोट हुए जा रहे है. बच्चे से मदद मांगना दुल्हन को काफी भरी पड़ गया जबकि उसने सोचा होगा दुल्हन होने के नाते उसको बहुत तवज्जो दी जाएगी और बच्चे ने इसके बिलकुल विपरीत दुल्हन को घास तक नहीं डाली. उसने मदद तो की, लेकिन ऐसे जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ जायेगी. यही वजह है कि ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल (Funny Viral Video) है.
यह भी पढ़ें-
छेड़खानी करने निकले थे जनाब, लड़की ने सरेआम उतारा आशिकी का भूत, लड़के की कुटाई का Video वायरल
Source: IOCL



























