एक्सप्लोरर

शिव-पार्वती बनकर मंडप में उतरे दूल्हा-दुल्हन, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Viral Video: ये सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि एक 'भक्ति भाव से लबालब शो' बन गया. जी हां, वायरल वीडियो में जो शादी दिखाई गई है उसमें दूल्हा दुल्हन अपनी शादी में शिव विवाह रचाते दिखाई दे रहे हैं.

Trending Video: शादियों में कुछ अलग करने की होड़ अब इस कदर बढ़ गई है कि लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं. लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इस रेस में सबसे आगे निकल गया है. इस शादी में दुल्हन ने स्टेज पर पार्वती माता के रूप में एंट्री ली, तो वहीं दूल्हा पूरे ठाठ के साथ भगवान शिव के गेटअप में नजर आया और फिर जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छेड़ दी. ये सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि एक 'भक्ति भाव से लबालब शो' बन गया. जी हां, वायरल वीडियो में जो शादी दिखाई गई है उसमें दूल्हा दुल्हन अपनी शादी में शिव विवाह रचाते दिखाई दे रहे हैं.

दूल्हा बना शिव तो दुल्हन ने लिया माता पार्वती का गेटअप!

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने पारंपरिक लहंगे की जगह देवी पार्वती जैसा शाही श्रृंगार किया हुआ है. सिर पर मुकुट, कंधों पर पारंपरिक आभूषण, और खूबसूरत लहंगा पहने वो जैसे ही स्टेज की ओर बढ़ती है, देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती है. इस तरह का अद्भुत विवाह करने का आजतक किसी ने न सोचा होगा और न देखा होगा. शिव विवाह रचाती नाटक मंडली तो आपको खूब दिखा जाएंगी, लेकिन अपने असल विवाह में शिव विवाह रचाने वाले कपल का शायद आप पहला वीडियो देखेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lucky Rajput (@luckyrajput6749)

हाथ में त्रिशूल और माथे पर नाग देवता का मुकुट

दूसरी ओर, दूल्हे का अंदाज भी कम नहीं था. दूल्हे ने भी भगवान शिव का रूप धारण किया हुआ है. जटाजूट, रुद्राक्ष की मालाएं, गले में सांप की आकृति और माथे पर चंदन वाला तिलक. तो वहीं सिर पर नाग वाला ताज दूल्हे की शोभा में चार चांद लगा रहा था.  दूल्हे के हाथ में डमरू और त्रिशूल भी है जिसे वो दुल्हन के आने पर अपने साथी को थमा देता है. इस अनोखे विवाह को लोग ‘शिव विवाह’ की आधुनिक प्रस्तुति बता रहे हैं. स्टेज पर दोनों एक दूसरे के गले लगते हैं जिससे वहां मौजूद लोग भक्तिमय हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को luckyrajput6749 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भई सच में इन तमाशों की अब कोई हद नहीं रह गई पता नहीं कहां जाकर रुकेंगे. एक और यूजर ने लिखा...दुल्हन सच में देवी का रूप लग रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सनातन धर्म का लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Train Stunt Viral Video: ट्रेन के गेट पर खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
ट्रेन के गेट पर खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget