एक्सप्लोरर

Trending News: 35,000 फीट की ऊंचाई पर विमान पर गिरा बर्फ का टुकड़ा, 200 यात्रियों की बची जान

Viral News: ब्रिटिश एयरवेज के विमान पर 35,000 फीट की ऊंचाई पर दूसरे विमान से एक बर्फ का भारी टुकड़ा गिर गया जिससे उसकी विंडस्क्रीन टूट गई. इस घटना के वक्त विमान में 200 यात्री सवार थे.

Block of ice fell on a plane above 35,000 feet: ठंड के मौसम में बर्फ देखने का मजा ही अलग है. लोग बर्फबारी देखने के लिए ऊंची जगहों पर छुट्टियां मनाने जाते हैं. वहीं कई बार बर्फबारी के कारण हादसे भी हो जाते हैं. कोहरे और बर्फबारी के कारण आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर मिल ही जाती है. कहीं पर वाहन आपस में टकरा जाते है तो कभी सड़क पर फिसलन के कारण ड्राइवर गाड़ियों से नियंत्रण खो देते हैं. एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना कुछ दिन पहले सामने आई हैं. जिसमें ब्रिटिश एयरवेज के विमान पर 35,000 फीट की ऊंचाई पर एक भारी बर्फ का टुकड़ा गिरा है. बर्फ का टुकड़ा गिरने से विमान की विंडस्क्रीन चटक गई है.

दूसरे विमान से गिरा बर्फ का भारी टुकड़ा
दरअसल, 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान पर दूसरे विमान से बर्फ का भारी टुकड़ा गिरा. जिससे उसकी विंडस्क्रीन चटक गई. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस प्लेन से यह टुकड़ा गिरा वो इस विमान से एक हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. रिपोर्ट की मानें तो ब्रिटिश एयरवेज का विमान बोइंग 777 ने क्रिसमस के दिन लंदन गैटविक से 200 यात्रियों को लेकर कोस्टा रिका में सैन जोस की यात्रा के लिए उड़ान भरी थी और उसी दौरान 35 हजार फीट पर ये हादसा हुआ है. हादसे में विमान की कई इंच मोटी विंडस्क्रीन पूरी तरह से टूट गई. जो काफी मजबूत होती है. इसे बुलेटप्रूफ शीशे से बनाया गया होता है.

यह भी पढ़ें: Trending News: डिजीटल तरीके से खोली गई मिस्र के राजा की 3,500 साल पुरानी ममी, तस्वीर हुई वायरल

आइस ब्लॉक टकराने के बाद भी हादसा नहीं होना, वो भी तब जब विमान की फ्रंट स्क्रीन टूट जाए, जानकारों के मुताबिक ये एक दुर्लभ घटना है. हालांकि, घटना के बाद विमान की आपात लैंडिंग भी कराई गई जिसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर 50 घंटे का इंतजार भी करना पड़ा.

ब्रिटिश एयरवेज ने मांगी माफी
एयरलाइंस ने घटना को लेकर यात्रियों से माफी मांगी और कहा,"हम इस उड़ान के लिए उन ग्राहकों से दिल से माफी मांगना चाहते हैं, जिनकी क्रिसमस की प्लानिंग बर्बाद हो गई है. हम तब तक कोई विमान नहीं उड़ाएंगे, जब तक हमें यह महसूस न हो कि ऐसा करना पूरी तरह से सुरक्षित है और इस वक्त हमारे इंजीनियर इस विमान की सुरक्षित यात्रा को लेकर संतुष्ट नहीं हैं.'' ब्रिटिश एयरवेज ने सभी यात्रियों को इस असुविधा के लिए ना सिर्फ टिकट का पूरा पैसा वापस किया, बल्कि हर यात्री को अलग से 520 पाउंड (लगभग 52 हजार रुपए) भी असुविधा के लिए दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget