एक्सप्लोरर

Watch: नेत्रहीन लड़के ने सिर्फ आवाज़ की मदद से नेट में डाली बास्केटबॉल, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दृष्टिबाधित लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप नेत्रहीन लड़के को नेट में बास्केटबॉल डालते देख सकते हैं.

Blind Boy Playing Basketball: हमारी दुनिया (World) में किसी की भी शख्स के लिए नेत्रहीन (Blind) होकर जिंदगी जीना एक मुश्किल काम है. आंखों (Eyes) से न देख पाना एक बड़ी कठिनाई है. ऐसे लोग अपनी जिंदगी को हमेशा दूसरों की आंखों से देखते हैं. वहीं इस समस्या से जूझ रहे ज्यादातर लोग तो निराशा के साथ ही जिंदगी जीते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस समस्या को अपने लक्ष्य के आड़े नहीं आने देते और जिंदगी से निराश हो चुके लोगों के लिए एक मिसाल बनते हैं.

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे ही लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये लड़का दृष्टिबाधित है, लेकिन इसके हौसले बुलंद हैं. दरअसल, इस नेत्रहीन लड़क ने वो कर दिखाया है, जो ज्यादातर दृष्टिबाधित लोगों के लिए करना आसान नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Young Trillionaire (@young.trillionaire)

नेत्रहीन लड़का बना मिसाल

वायरल (Viral) हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बास्केटबॉल कोर्ट में काफी सारे खिलाड़ी खड़े हैं. स्टेडियम पूरा खचाखच भरा हुआ है. खिलाड़ियों के बीच एख नेत्रहीन लड़का बास्केटबॉल (Basketball) हाथ में लिए खड़ा है और नेट में डालने की तैयारी कर रहा है. अब आपक सोच रहे होंगे कि बिना देखे ये लड़का बॉल नेट में डालेगा कैसे.

दरअसल, नेत्रहीन लोगों की सुनने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है, इसलिए पूरे स्टेडियम में हर किसी को चुप करवा दिया जाता है और नेट के पास खड़ी एक लड़की हाथ में स्टिक लेकर ठीक टारगेट के पास आवाज (Sound) करती है, ताकि दृष्टिबाधित लड़के को पता चल सके कि बॉल कहां फेंकनी है.

आवाज़ की मदद से नेट में डाली बॉल

लड़की हाथ में स्टिक लेकर आवाज करना शुरू करती और पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर जाता है. हर किसी की नजर इस नेत्रहीन लड़के पर होती है. ये लड़का हर किसी की उम्मीदों पर खरा उतरा है और पहली ही बार में नेट से बॉल निकाल देता है. जिसके बाद पूरे स्टेडियम में लड़के लिए तालियां बजाई जाती हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर young.trillionaire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अभी तक 1.73 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और नेत्रहीन लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- Viral: तेज तर्रार चील ने कुछ इस तरह से किया मछली का शिकार, देखिए ये रोमांचकारी वीडियो

ये भी पढे़ं- Viral: टीवी पर खाना देख स्क्रीन चाटने लगा ये कुत्ता, देखिए मजेदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget