Viral Video: सांड के साथ हुई बड़ी घटना, सिर में फंस गया कूड़ेदान
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि सांड के सिर में कूड़ादान फंसा हुआ है और सांड इसे निकालने के लिए कोशिशें भी कर रहा है.

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कि आपको हैरान कर देते हैं तो कुछ वीडियो काफी फनी भी होते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो भी काफी पसंद किए जाते हैं. वहीं कई बार जानवर किसी मुसीबत में भी फंस जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक सांड से जुड़ा वीडियो सामने आया है.
उत्तर प्रदेश में सांड़ों के आतंक की कई खबरें आपने सुनी होंगी. लेकिन ताजा मामले में एक सांड खुद ही परेशान हो गया जब उसका सिर एक कूड़ेदान में फंस गया. मामला बागपत के अमीनगर सराय कस्बे का है. यहां एक सांड़ खाने की तलाश में बाजार में घूम रहा था. खाने की आस में जब उसने कूड़ेदान में मुंह डाला तो कूड़ादान ही उसके सिर में फंस गया.
View this post on Instagram
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि सांड के सिर में कूड़ादान फंसा हुआ है और सांड इसे निकालने के लिए कोशिशें भी कर रहा है. सांड कई बार उस कूड़ेदान को सड़क पर भी मारता है. हालांकि उसके सिर से कूड़ादान नहीं निकल पाता है. वहीं सांड का स्वभाव ऐसा है कि कोई उसके पास जाकर उसकी मदद करने में भी घबराता है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं लोग इस वीडियो को देखकर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Viral Video: घोड़ी पर बैठा था दूल्हा, तभी हुआ एक बड़ा हादसा, वीडियो हो गया वायरल
Viral Video: हाथी ने पानी के टब में की ऐसी मस्ती, वायरल हो गया वीडियो




















