एक्सप्लोरर

आखिर कौन है भारत पारेख, जिनकी LIC से कमाई इतनी है कि चेयरमैन के बराबर है!

कई दशकों से भारत पारेख एलआईसी के साथ जुड़े हुए हैं. दशकों से भारत पारेख अखबारों में मौत से जुड़े नोटिस स्कैन करते हैं और बीमा बेचने के लिए श्मशान घाट पहुंच जाते हैं.

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बीमा पॉलिसी को लेकर काफी पॉपुलर है. यह सरकारी संस्था है जिस कारण लोगों का भरोसा भी काफी ज्यादा है. वहीं एलआईसी लोगों की बीमा करने के लिए एजेंट रखती है. इन एजेंट्स को एलआईसी की ओर से प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर कमीशन भी दिया जाता है. एलआईसी के जरिए दिए जाने वाले कमीशन से तो कुछ एजेंट करोड़पति तक भी बन गए हैं. इन्हीं में से एक नाम भारत पारेख का भी है. भारत पारेख एलआईसी के एजेंट है और उनकी कमाई करोड़ों में है.

कई दशकों से भारत पारेख एलआईसी के साथ जुड़े हुए हैं. दशकों से भारत पारेख अखबारों में मौत से जुड़े नोटिस स्कैन करते हैं और बीमा बेचने के लिए श्मशान घाट पहुंच जाते हैं. वहां वह अपना परिचय लोगों को देते हैं और उन्हें अपना विजिटिंग कार्ड देते हैं. साथ ही मृतक के परिवार वालों को मृतक की पॉलिसी का क्लेम जल्दी सेटल करवाने का भरोसा भी देते हैं.

ऐसे शुरू होता है संवाद

पारेख कहते हैं कि आपको भारत में अंतिम संस्कार के निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है. आप शोक संतप्त परिवार को अर्थी ले जाने वाले लोगों के जरिए पहचान सकते हैं. पारेख वहां मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क करते हैं और अपना परिचय देते हैं. साथ ही उन्हें बताते हैं कि पॉलिसी से जुड़े किसी भी दावे को निपटाने के लिए अपनी मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं. मृत व्यक्ति का बीमा था और आप अपना विजिटिंग कार्ड छोड़ जाते हैं. यहीं से लोगों के साथ संवाद का उनका सिलसिला शुरू हो जाता है.

कितने की बेच चुके हैं बीमा?

55 वर्षीय पारेख देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम के लाखों एजेंट्स में से एक हैं. पारेख एलआईसी के स्टार एजेंट में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पारेख अब तक 32.4 करोड़ डॉलर की जीवन बीमा की बिक्री कर चुके हैं. इनमें से ज्यादातर पॉलिसी नागपुर या उसके आसपास से ही है. पारेख कहते हैं कि वो 40 हजार पॉलिसी बेच चुके हैं. वहीं प्रीमियम जमा करने, क्लेम सेटलमेंट आदि जैसी सुविधाएं वो फ्री में देते हैं.

देते हैं वित्तीय सेवाएं

वहीं बदलते वक्त के साथ पारेख ने अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव किया है. साथ ही तकनीक का इस्तेमाल भी वो करते हैं. 1995 से ही पारेख अपने रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड करते आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल पारेख के व्यस्त कार्यालय में पैंतीस लोग काम करते हैं, जो वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं. बीमा निश्चित रूप से उनके व्यवसाय का बड़ा हिस्सा है.

चेयरमैन से भी ज्यादा कमाई!

18 साल की उम्र में पारेख ने पॉलिसी बेचना शुरू किया था. तब वह अपनी कॉलेज क्लासेज के बाद बीमा बेचा करते थे. ऐसा कहा जाता है कि भारत पारेख की कमाई एलआईसी के चेयरमैन के बराबर है. लगभग तीन दशकों से पारेख दुनिया के अग्रणी जीवन बीमा और वित्तीय सेवा पेशेवरों के एक समूह के सदस्य रहे हैं. उन्हें स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों और प्रबंधन स्कूलों में बातचीत के लिए आमंत्रित किया जाता है.

यह भी पढ़ें:
Viral Video: रिल्स बनाने के चक्कर में पानी में गिरा मोबाइल, उसके बाद जो हुआ वो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Viral Photo: क्या आपको तस्वीर में दिख रही है महिला? अगर खुद को समझते हैं जीनियस तो खोजकर बताएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget