एक्सप्लोरर

16 घंटे की ड्यूटी से छूकर निकली मौत! टहलते हुए मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा सुरक्षा गार्ड- वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Viral Video: दरअसल गार्ड पिछले 16 घंटे से लगातार ड्यूटी पर था और चलते-चलते ही उसकी आंख लग गई. नींद इतनी गहरी थी कि उसे होश ही नहीं रहा और वो सीधे ट्रैक पर जा गिरा.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. वीडियो बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है जहां एक गार्ड अचानक प्लेटफॉर्म पर चलते-चलते ट्रैक पर जा गिरा. चौंकाने वाली बात ये रही कि गार्ड को होश भी नहीं था कि वो प्लेटफॉर्म छोड़कर ट्रैक पर चला गया है. दरअसल गार्ड पिछले 16 घंटे से लगातार ड्यूटी पर था और चलते-चलते ही उसकी आंख लग गई. नींद इतनी गहरी थी कि उसे होश ही नहीं रहा और वो सीधे ट्रैक पर जा गिरा.

चलते चलते ट्रैक पर गिर पड़ा गार्ड, शख्स ने दौड़कर बचाई जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सामान्य तरीके से चलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वो अचानक लड़खड़ाता है और आंख झपकते ही पटरी की ओर बढ़ जाता है. वो जैसे ही ट्रैक पर गिरता है वहां मौजूद एक युवक बिना समय गंवाए उसकी ओर भागता है और पूरी ताकत लगाकर गार्ड को ऊपर खींच लेता है. इस दौरान आसपास मौजूद यात्री भी सहम जाते हैं और हर कोई यही सोचकर कांप उठता है कि अगर मेट्रो का रुख उसी समय प्लेटफॉर्म की ओर होता तो गार्ड की जिंदगी शायद ही बच पाती. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को लगातार ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर थकान और ओवरवर्किंग किस हद तक किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है.

वीडियो को लेकर मचा घमासान

यूजर्स का कहना है कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ संभालने की जिम्मेदारी और लंबे वक्त तक खड़े रहने की मजबूरी ने उसे इतना थका दिया कि चलते-चलते ही नींद हावी हो गई. फिलहाल इंटरनेट पर वीडियो को लेकर घमासान मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कर्मचारियों को इतनी लंबी शिफ्ट में क्यों झोंका जाता है.वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं जताई नाराजगी

वीडियो को @bykarthikreddy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये किस सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड है? हमें बताओ हम कार्रवाई करेंगे. एक और यूजर ने लिखा...ट्रैक पर बैरियर होने चाहिए, ये खतरनाक है और जान जा सकती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शर्म आनी चाहिए, 16 घंटे तो कोई जानवरों से भी काम नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget