एक्सप्लोरर

दूल्हे के दोस्तों ने अपनी भाभी को गिफ्ट किया नीला ड्रम! बोले बाद में काम आएगा, देखें वीडियो

दूल्हा-दुल्हन कुछ समझ पाते, उससे पहले दोस्तों ने झुनझुने उनके हाथ में पकड़ा दिए और कहा..."बजाइए, बजाइए... शादी के बाद यही बचाएंगे." फिर उन्होंने नीला ड्रम दूल्हे को सौंपते हुए चुटकी ली.

उत्तर प्रदेश के एक शादी समारोह में अजीब लेकिन वायरल सीन देखने को मिला, जब दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, वरमाला डाल चुके थे, फोटोग्राफर बेस्ट एंगल ढूंढ़ रहा था और पंडित जी मंत्रों की बौछार कर रहे थे. तभी स्टेज पर दूल्हे के दोस्त फिल्मी एंट्री करते हैं. लेकिन उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता या कोई महंगा गिफ्ट नहीं था, बल्कि एक चमचमाता हुआ नीला ड्रम और दो झुनझुने थे. सभी मेहमान पहले तो चौंके, फिर हंसी का फव्वारा फूट पड़ा. दूल्हा-दुल्हन कुछ समझ पाते, उससे पहले दोस्तों ने झुनझुने उनके हाथ में पकड़ा दिए और कहा..."बजाइए, बजाइए... शादी के बाद यही बचाएंगे." फिर उन्होंने नीला ड्रम दूल्हे को सौंपते हुए चुटकी ली. "रख लीजिए भाई, बाद में काम आएगा.

दोस्तों ने दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट किया नीला ड्रम

इस अनोखी "गिफ्ट सेरेमनी" का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इसे "शादी की काली कॉमेडी" कहकर शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे युवाओं की “क्रिएटिविटी” कहकर सराह रहे हैं, तो कुछ इसे एक संवेदनहीन मजाक बता रहे हैं. हालांकि स्टेज पर खड़े दूल्हा दुल्हन भी इस पूरे वाकये पर मुस्कराते नजर आए, शायद उन्हें भी समझ आ गया कि अब शादी का मतलब सिर्फ सात फेरे नहीं है बल्कि जान की हिफाजत करना भी शादी के बाद फर्ज हो गया है.

मेरठ हत्याकांड से वायरल हुई नीले ड्रम की कहानी

दरअसल मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था. जहां सौरभ राजपूत नामक शख्स की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद, उन्होंने सौरभ के शव को टुकड़े-टुकड़े कर एक नीले प्लास्टिक ड्रम में डाल दिया और उसे सीमेंट से भरकर सील कर दिया. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, खैर, इस घटना के बाद नीले ड्रम की ब्रांडिंग में नया मोड़ आ गया है. अब लोग इसे पानी भरने या अनाज रखने के बजाय ‘शादी का गिफ्ट आइटम’ भी मानने लगे हैं. शायद आने वाले दिनों में यह किसी वेडिंग कलेक्शन का हिस्सा बन जाए.

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है...मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो 

यूजर्स ने बताया बेहूदा मजाक

वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह मजाक नहीं बदतमीजी है. एक और यूजर ने लिखा...कोई बंदा इतनी बुरी मौत मर गया और तुम उसका मजाक बना रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एक मां को अपने बेटे की लाश तक नसीब नहीं हुई और तुम लोग उसका मजाक बना रहे हो, और कितना गिरोगे?

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा...Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget