एक्सप्लोरर

Viral News: ऐसा पार्सल तो जान निकाल देगा! इलेक्ट्रॉनिक आइटम के डिलीवरी बॉक्स में निकली डेडबॉडी

आंध्र प्रदेश में रहने वाली एक महिला को इलेक्ट्रॉनिक आइटम के पार्सल में डेडबॉडी मिली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है.

ऑनलाइन वेबसाइट्स से इलेक्ट्रॉनिक आइटम मंगाने पर डिलीवरी बॉक्स में साबुन से लेकर ईंट तक निकलने के मामले तो आपने कई बार सुने होंगे. इस बार डिलीवरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ सामान मंगानी वाली महिला के होश उड़ा दिए, बल्कि मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी सिर खुजाती नजर आ रही है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स तो ऐसे पार्सल को जान निकालने वाला बता रहे हैं. आइए आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं.

डिलीवरी बॉक्स में निकली डेडबॉडी

जानकारी के मुताबिक, मामला आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में उंडी मंडल के येंदागांडी गांव का है. यहां एक महिला ने एक संस्था से इलेक्ट्रॉनिक आइटम मंगाए थे. हालांकि, जब उसने पार्सल को खोला तो उसके अंदर एक शख्स की डेडबॉडी निकली, जिसे देखकर उसके हाथ-पैर फूल गए. फिलहाल, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.

यह है पूरा मामला

येंदागांडी गांव में रहने वाली नागा तुलसी ने क्षत्रीय सेवा समिति में आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था. इसके बाद समिति ने महिला को टाइल्स भेज दी थीं. इसके बाद तुलसी ने कंस्ट्रक्शन में मदद के लिए समिति से दोबारा गुहार लगाई, जिसमें इलेक्ट्रिसिटी अप्लाइंसेज भेजने की जानकारी दी गई. महिला को व्हाट्सऐप पर बताया गया कि समिति की ओर से उसे लाइट्स, पंखे और स्विच आदि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का पार्सल भेजा जा रहा है.

पार्सल ने निकाल दी जान

महिला ने बताया कि गुरुवार रात एक शख्स ने उसे बॉक्स डिलीवर करने की जानकारी दी और वह पार्सल को उसके दरवाजे पर छोड़कर चला गया. तुलसी ने कुछ समय के बाद पार्सल खोला तो उसमें डेडबॉडी निकली. इसके बाद पूरा परिवार बुरी तरह डर गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी.

पार्सल में मिली वसूली की चिट्ठी

जांच के दौरान पुलिस को पार्सल के अंदर एक चिट्ठी भी मिली, जिसमें 1.30 करोड़ रुपये देने की डिमांड लिखी थी. साथ ही, धमकी दी गई थी कि अगर यह परिवार पैसा नहीं देता है तो उसे गंभीर नतीजा भुगतना पड़ सकता है. पुलिस उस शख्स को ढूंढने की कोशिश कर रही है, जिसने पार्सल डिलीवर किया. वहीं, क्षत्रीय सेवा समिति के प्रतिनिधियों को भी समन भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, डेडबॉडी करीब 45 साल के शख्स की है. माना जा रहा है कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले हो चुकी थी.

ऐसा पार्सल भगवान कभी न भेजे

इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया यूजर्स को मिली तो वे भी दहशत में नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि भगवान ऐसा पार्सल कभी न भेजे. वहीं, दूसरे यूजर का कहना था कि ऐसा पार्सल तो जान निकाल देगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो कानून को खुलेआम चुनौती दी गई है. देखना इस मामले पर एक दिन फिल्म जरूर बनेगी.

यह भी पढ़ें: हवा में उड़ रही फ्लाइट में हो गई खूनी लड़ाई, एक दूसरे की गर्दन काटने की कोशिश करने लगे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र

Embed widget