एक्सप्लोरर

ऐसी लगी टक्कर कि खुद गैरेज में पहुंच गई कार, यूजर्स तो अब तक पकड़े बैठे हैं सिर

कार को इलाज की इतनी जल्दी थी कि वो बिना पूछे सीधा एक मोटर गैराज में जा घुसी. लोगों ने कहा, "इतनी समझदारी अगर इंसानों में हो जाए तो अस्पतालों की लाइनें खत्म हो जाएं." वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगें.

कभी कभी सड़क हादसे ऐसे होते हैं जो डराने के बजाय हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो कारें क्रॉसिंग पर आपस में ऐसे भिड़ीं कि न कोई हॉर्न बजा, न कोई ब्रेक दबा बस सीधा क्लाइमेक्स! और तो और, इस हादसे में टक्कर खाई हुई एक कार को इलाज की इतनी जल्दी थी कि वो बिना पूछे सीधा एक मोटर गैराज में जा घुसी. लोगों ने कहा, "इतनी समझदारी अगर इंसानों में हो जाए तो अस्पतालों की लाइनें खत्म हो जाएं." वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगें.

कार एक्सीडेंट के बाद अपने आप गैराज पहुंच गई गाड़ी

वीडियो में नजर आता है कि एक चौराहे पर दो कारें तेजी से आ रही हैं. न किसी ने रफ्तार कम की, न रास्ता दिया. दोनों को शायद मंजिल पर पहुंचने की जल्दी थी या ईगो भारी था. नतीजा ये हुआ कि दोनों गाड़ियों की बीच चौराहे पर ऐसी टक्कर होती है कि वो एक परफेक्ट “T” शेप बना देती हैं. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. टक्कर लगते ही उनमें से एक गाड़ी जैसे रिमोट से कंट्रोल हो रही हो, वो सीधी सड़क किनारे मौजूद एक मोटर गैराज में जा घुसती है. बिना हेल्पलाइन कॉल किए, बिना बीमा क्लेम के इंतजार किए कार खुद ही अपनी सर्विसिंग कराने पहुंच गई. कार को देखकर तो गैराज के कर्मचारी भी घबरा गए होंगे, लेकिन जब देखा  होगा कि कार अपने आप स्टेज पर आकर रुक गई है, तो बोले होंगे, “वाह! आज तो गाड़ी खुद चलकर आई है, सिर्फ चाय पूछना बाकी है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snicker Cat (@thesnickercat)

यह भी पढ़ें: Train Cancelled In August:ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को thesnickercat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मार्केटिंग तगड़ी है, चौराहे पर गैराज बनाया हुआ है. एक और यूजर ने लिखा...अरे अभी ठीक करके देता हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गैराज के मालिक को पता है कि यहां एक्सीडेंट होते ही होते हैं.

यह भी पढ़ें: लाडकी बहना योजना के पैसे फर्जी तरीके से लिए तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget