एक्सप्लोरर

Watch: कर्नाटक में हिंदी के टीचर को क्लासरूम में स्टूडेंट्स ने किया परेशान, सिर पर डस्टबिन तक रखा, वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ स्टूडेंट्स हिंदी के एक टीचर को प्रताड़ित करते दिख रहे हैं. छात्र उस अध्यापक के सिर पर डस्टबिन तक डाल देते हैं.

Watch Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोई कॉमेडी, डांस या ड्रामा नहीं है. यह वीडियो कुछ स्टूडेंट्स के अमानवीय चेहरे को दिखाता है. दरअसल इस वीडियो में कुछ छात्र क्लासरूम में एक बुजुर्ग टीचर को प्रताड़ित करते दिखे रहे हैं. ये छात्र उस टीचर को काफी देर तक अलग-अलग तरह से परेशान करते हैं. यह वीडियो कर्नाटक के एक स्कूल का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक और कुछ अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे और इस घटना के बार में पूछताछ की.

कर्नाटक के दावणगेरे जिले का वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक के दावणगेरे जिले में पड़ने वाले चेन्नागिरी तालुक के नल्लुरु सरकारी हाई स्कूल का है. इसमें देखा जा सकता है कि हिंदी का एक बुजुर्ग टीचर क्लास ले रहा है. यह क्लास 10वीं के स्टूडेंट्स की है. क्लास के दौरान कुछ छात्र उस टीचर को तंग करना शुरू कर देते हैं. उस टीचर के सिर पर ये छात्र कूड़ेदान तक डालते हैं. इस टीचर का नाम प्रकाश है और 1 साल बाद उनकी रिटायरमेंट होनी है. स्टूडेंट्स सिर्फ डस्टबिन डालने तक ही नहीं रुकते, वह टीचर को धक्का देकर हंसते हुए भी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Trending News: यह शख्स क्लाइंट्स से पिटाई खाकर कर रहा है लाखों रुपये की कमाई

विधायक और लोकल अधिकारी भी पहुंचे

इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक मदल विरुपक्षप्पा और कुछ अन्य अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली. बाद में उन छात्रों को बुलाकर टीचर से माफी मंगवाई गई.

ये भी पढ़ें : Watch: नई कार को चोरी से बचाने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, वीडियो हो रहा वायरल

छात्रों का कहना, किसी के कहने पर ऐसा किया

जब उनसे ऐसा करने के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था. बाद में सभी छात्रों ने पैर छूकर उस टीचर से माफी मांगी. वहीं टीचर ने भी मुस्कुरा कर सभी को माफ कर दिया.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget