एक्सप्लोरर

Trending News: डेटिंग ऐप्स पर नहीं बना काम, तो 66 साल के बुजुर्ग ने 'ड्रीम गर्ल' की तलाश में लगवाया खास इश्तेहार

66 year old man finding dream girl: 66 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 'ड्रीम गर्ल' की तलाश में एक खास इश्तेहार दिया, जो सोशल मीडिया पर खूूब वायरल हो रहा है.

66 year old man advertisement for love goes viral: प्यार में आपने लोगों को कई तरह के खास काम करते देखा होगा. प्यार पाने के लिए लोग काफी कुछ कर गुजरते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर भी प्यार को लेकर किए गए खास काम की एक तस्वीर वायरल हो रही है. दरअसल, 66 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) की तलाश में एक खास इश्तेहार दिया है. बुजुर्ग व्यक्ति ने प्यार की तलाश में डेटिंग ऐप्स को ट्राई किया लेकिन काम नहीं बना. अब बुजुर्ग ने अपने नंबर के साथ हाइवे पर एक बिलबोर्ड पर अपना इश्तेहार लगवाया है. 

इश्तेहार में क्या मैसेज दिया गया है? 
अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) में रहने वाले 66 वर्षीय जिम बेज (Jim Bays) प्यार की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन्होंने लाइफ पार्टनर की तलाश में बिलबोर्ड पर इश्तेहार लगवाया है. बेज ने अपनी तस्वीर के साथ अपना नंबर और एक मैसेज लिखवाया है. मैसेज में उन्होंने लाइफ पार्टनर को लेकर अपनी ख्वाहिशें जाहिर की है. बिलबोर्ड पर उन्होंने लिखवाया- 'एक अच्छी महिला की तलाश है, जो 50 से 55 साल की हो, सुख-दुख की साथी बन सके और दया का भाव रखती हो.'

डेटिंग ऐप्स पर नहीं मिली ड्रीम गर्ल
जिम बेज ने अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश के लिए डेटिंग ऐप्स भी ट्राई की हैं. मिरर यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिम बेज का अभी तक दो बार तलाक हो चुका है. उनके 5 बच्चे हैं. बिलबोर्ड पर इश्तेहार देने को लेकर जिम का कहना है कि उन्होंने प्यार की तलाश में डेटिंग एप शुरू की थी. लेकिन अच्छी महिला को ढूंढने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई. डेटिंग ऐप्स किसी के व्यक्तित्व के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाते हैं इसलिए उन्होंने हाइवे के किनारे बिलबोर्ड पर इश्तेहार लगवाया है.

प्यार की तलाश अभी भी है जारी
बेज ने नवंबर में बिलबोर्ड (Billboard) पर इश्तेहार लगवाया था. लोगों ने मैसेज व वॉइस मेल भी भेजे हैं. इश्तेहार के बाद वे 5 डेट्स पर भी जा चुके हैं. लेकिन अभी भी उन्हें उनकी ड्रीम गर्ल नहीं मिली है. बेज ऐसी महिला की तलाश कर रहे हैं जो उनके कठिन समय में उनका साथ दे सके. फिलहाल उनकी तलाश जारी है. 

       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget