एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में लड़की के साथ हो गया कांड, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की रफ्तार तेज है, लेकिन लड़की दरवाजे पर स्टाइल में खड़ी है, मानो कोई फोटोजेनिक एंट्री मारनी हो. आसपास के यात्री बार-बार मना भी करते हैं.

21वीं सदी का नारा है “जो दिखता है, वही बिकता है.” और इसी दिखावे की दौड़ में कई बार लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. सोशल मीडिया का असर इतना गहरा हो चुका है कि आजकल रील बनाते वक्त ट्रेन की पटरी हो, ऊंचा पहाड़ हो या बहता पानी, कुछ भी मायने नहीं रखता. ऐसे में जब 'पापा की परी' टाइटल से मशहूर एक 15 साल की लड़की चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बुरी तरह फिसलकर पटरी पर घिसटती हुई दिखी तो सोशल मीडिया सन्न रह गया. लड़की की जिद उसे जान के खतरे में ले गई और देखने वाले बस मुंह खोले देखते रह गए.

चलती ट्रेन से उतरने की होड़ में कांड करवा बैठी पापा की परी!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की रफ्तार तेज है, लेकिन लड़की दरवाजे पर स्टाइल में खड़ी है, मानो कोई फोटोजेनिक एंट्री मारनी हो. आसपास के यात्री बार-बार मना करते हैं, चेताते हैं लेकिन आजकल जब ‘इंस्टाग्राम रील की एंट्री’ जिंदगी से बड़ी लगने लगे, तो कौन सुनेगा तजुर्बे की बातें? फिर हुआ वही जिसका डर था. लड़की ने उतरने की कोशिश की और सीधे जमीन से टकराकर पटरियों पर घिसटती चली गई. जैसे ही उसने अपना पैर बाहर रखा, संतुलन बिगड़ा और वह सीधा ट्रेन की दिशा में खिंचती चली गई. चप्पलें छूट गईं, हाथ-पैर घिसटते रहे और लड़की पटरी पर इतनी बुरी तरह से रगड़ी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. आसपास के यात्री चीख पड़े.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पापा की परी के साथ वैसे सही हुआ. एक और यूजर ने लिखा...निकल गई सारी होशियारी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर बच गई होगी तो आइंदा कभी ट्रेन में नहीं बैठेगी.

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Viral Video: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का अनोखा प्रदर्शन, दिल्ली में कॉकरोच बनकर युवाओं ने साफ की यमुना; वीडियो वायरल
'कॉकरोच जनता पार्टी' का अनोखा प्रदर्शन, दिल्ली में कॉकरोच बनकर युवाओं ने साफ की यमुना; वीडियो वायरल
Brave Girl Injection Viral Video: हमसे तो नहीं होता…बिना डरे इंजेक्शन लगवाती बच्ची का वीडियो वायरल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
हमसे तो नहीं होता…बिना डरे इंजेक्शन लगवाती बच्ची का वीडियो वायरल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीती है ये लड़की, ना मिले तो घबराने लगता है दिल?
चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीती है ये लड़की, ना मिले तो घबराने लगता है दिल?
Arshdeep Singh Viral Video: गर्लफ्रेंड के सॉफ्ट टॉय को ढोते दिखे अर्शदीप सिंह, यूजर्स ने कहा जोरू का गुलाम- वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड के सॉफ्ट टॉय को ढोते दिखे अर्शदीप सिंह, यूजर्स ने कहा जोरू का गुलाम- वीडियो वायरल

वीडियोज

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर Piyush Goyal ने दिया बयान | International Relations
Twisha Sharma Case: ट्विशा मौत केस में बड़ा खुलासा | Breaking News | Justice For Twisha
Twisha Sharma Case: ट्विशा की मौत का सच क्या? | Breaking News | Justice For Twisha |
Humayun Kabir Cow Sacrifice Statement: बंगाल की सियासत में नया विवाद खड़ा | Breaking |
Twisha Sharma Case: आखिर क्या हुआ था? ट्विशा केस के 7 बड़े सवाल | Breaking | Justice For Twisha |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: सरकार बनाने के कुछ दिन बाद CM विजय ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, कांग्रेस को क्या दिया?
सरकार बनाने के कुछ दिन बाद CM विजय ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, कांग्रेस को क्या दिया?
Cockroach Janata Party को यूपी चुनाव 2027 के लिए मिला पहला प्रत्याशी! इस मुस्लिम नेता ने किया इलेक्शन लड़ने का ऐलान
Cockroach Janata Party को UP के लिए मिला प्रत्याशी! मुस्लिम नेता ने किया इलेक्शन लड़ने का ऐलान
फाल्टा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 74.1% मतदान, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा का दावा- एक से डेढ़ लाख वोटों से जीत करूंगा दर्ज
फाल्टा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 74.1% मतदान, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा का दावा- एक से डेढ़ लाख वोटों से जीत करूंगा दर्ज
IPL 2026 के बाद ये पांच क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, नंबर-3 पर चौंकाने वाला नाम
IPL 2026 के बाद ये पांच क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, नंबर-3 पर चौंकाने वाला नाम
करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश ने किया डिफेंड, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को चीट करने की अफवाहों पर कहा ये
करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश ने किया डिफेंड, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को चीट करने की अफवाहों पर कहा ये
'आग से मत खेलो, कुर्बानी तो होगी, गाय, बकरे...', CM शुभेंदु को हुमायूं कबीर ने दी चेतावनी
'आग से मत खेलो, कुर्बानी तो होगी, गाय, बकरे...', CM शुभेंदु को हुमायूं कबीर ने दी चेतावनी
Explained: इंस्टाग्राम पर 15.1 मिलियन फॉलोअर्स, X पर धमाकेदार वापसी! आखिर क्या है मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी?
इंस्टाग्राम पर 15.1 मिलियन फॉलोअर्स, X पर धमाकेदार वापसी! कैसे मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी?
कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ 'डॉक्टर'? पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन अल-बद्र की पूरी कहानी
कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ 'डॉक्टर'? पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन अल-बद्र की पूरी कहानी
Embed widget