एक्सप्लोरर

Video: 12 फुट लंबे कोबरा को देख सहमा लोगों का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: शख्स के घर में एक 12 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आया. इसके बाद का माजरा क्या है और शख्स ने कैसे इसे निजात पाई आइए आपको बताते हैं. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है.

Trending Video: किंग कोबरा एक ऐसा सांप जो अगर काट ले तो किसी को पानी मांगने का भी मौका न दे. इस सांप को लोग वीडियो में देखकर ही कांप जाते हैं तो सोचिए अगर ये सांप सामने आ जाए तो आपकी क्या हालत होगी, ऐसा ही कुछ हुआ कर्नाटक के एक शख्स के साथ, जिसके घर में एक 12 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आया. इसके बाद का माजरा क्या है और शख्स ने कैसे इसे निजात पाई आइए आपको बताते हैं. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है.

घर के गार्डन में पेड़ पर जा बैठा जानलेवा सांप

वीडियो में जैसा कि दिखाया गया है, सांप रिहायशी इलाके की एक मुख्य सड़क पार कर रहा था, लेकिन तमाशबीनों से परेशान होकर सांप ने वहां बने एक घर के गार्डन में खुद को सुरक्षित पाया और झाड़ियों में जाकर छिप गया. इसके बाद घर के के लोग परेशान हो गए तो उन्होंने अपने इलाके में सांपों के लिए काम करने वाली एक संस्था से संपर्क किया जिसके बाद वहां की टीम ने उन्हें सतर्क रहने को कहा. इसके बाद जब सांप पकड़ने के लिए टीम वहां पहुंची तो सांप को देखकर टीम के सदस्य भी एक बार के लिए सहम गए. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Giri (@ajay_v_giri)

पकड़ कर जंगल में छोड़ा

सांप को पकड़ने के बाद टीम ने उसे स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में रिलीज कर दिया. सांप को पकड़ने में टीम के पसीने छूट गए. जानलेवा किंग कोबरा को पकड़ने के लिए टीम ने एक कपड़े के बैग का सहारा लिया, इसके बाद उसमें मोटा पाइप लगाकर सांप को बैग के अंदर डाला और सावधानी से बैग उठाकर उसे जंगल में छोड़ दिया गया. इसके अलावा टीम ने रिहायशी इलाकों में सांप आने पर क्या करें क्या न करें का कैंपेन भी चलाया और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी.

बेहद खतरनाक होता है किंग कोबरा

  किंग कोबरा भारत में वेस्टर्न घाट, ईस्टर्न घाट, उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट सहित वीटीआर के जंगलों में ही पाए जाते हैं. किंग कोबरा में न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है जो किसी भी इंसान को महज आधे घंटे में मौत की नींद सुला सकता है. किंग कोबरा अपनी एक बाइट में 200 से 500 मिलीग्राम तक जहर छोड़ता है जो कि एक वयस्क हाथी को मारने के लिए काफी है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि किंग कोबरा एक बार में 7 मिलीलीटर तक जहर अपने शिकार के शरीर में छोड़ देता है. हालांकि किंग कोबरा बाइट करना पसंद नहीं करते, वे चाहते हैं कि सिर्फ डराने भर से ही उनका काम हो जाए, लेकिन शिकार अगर मौत को याद ही कर रहा हो तो किंग कोबरा उसे निराश भी नहीं करते.

सहम गए यूजर्स

ajay_v_giri नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और कमेंट में अपनी हैरानी व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह कोबरा बेहद खतरनाक है, किसी की भी जान लेने के लिए थोड़ा ही काफी है. एक और यूजर ने लिखा...वाकई में टीम ने शानदार रेस्क्यू किया, मैं तो बहुत डर गई थी.

यह भी पढ़ें: 58 साल के इस शख्स के सामने पानी भरते हैं 30 साल के लड़के, फिटनेस देखकर नहीं होगा यकीन

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Video: जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Bengaluru Traffic Viral Video: बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget