एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़टेलीविजनTRP रेटिंग्स में कमाल नहीं दिखा पाया 'बिग बॉस 12', 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी बड़ा झटका
TRP रेटिंग्स में कमाल नहीं दिखा पाया 'बिग बॉस 12', 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी बड़ा झटका
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 28 Sep 2018 12:12 PM (IST)
1/7

इस बार टीआरपी रेंटिंग्स में 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' अपना पांचवा नंबर बचाए रखने में कामयाब रहा.
2/7

देखें बार्क इंडिया की तरफ से जारी किए गए टॉप-5 टीवी सीरियल के आंकड़े.
3/7

BARC ने इस साल के 38वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स जारी कर दी है. टीआरपी रेंटिंग्स में इस हफ्ते भी उलटफेर का होना जारी रहा. कुछ दिन पहले ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस हफ्ते बड़ा झटका लगा है. एक हफ्ते में ही अमिताभ का शो 7वें नंबर से 10वें नंबर पर पहुंच गया. वहीं बड़ी उम्मीदों के साथ लॉन्च किया गया 'बिग बॉस 12' भी टीआरपी रेटिंग्स में कमाल नहीं दिखा पा रहा है. इस हफ्ते की रेटिंग्स में 'बिग बॉस 12' टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया और छठे नंबर पर रहा.
4/7

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस बार भी तीसरे नंबर पर बना रहने में कामयाब रहा.
5/7

कलर्स टीवी की रिएलिटी शो डांस दिवाने ने इस हफ्ते का बड़ा उलटफेर किया. यह रिएलिटी शो रेटिंग्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
6/7

नागिन 3' के टीआरपी रेंटिंग्स में राज करने का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहा. यह सीरियल तीसरे सीजन की शुरुआत से ही नंबर वन बना हुआ है.
7/7

जी टीवी के एक और शो 'कुंडली भाग्य' इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रहा. यह सीरियल अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है.
Published at : 28 Sep 2018 12:12 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
टेलीविजन
Bigg Boss 20 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, हैट में लगे डैशिंग
टेलीविजन
जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम, बेहद खास है मतलब
टेलीविजन
'द ट्रेटर्स 2' जीतते ही छाईं रिदा थारना, जानें कौन हैं करण जौहर के शो की विनर






















