एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: शो में आया एक और बड़ा ट्विस्ट, दुश्मन बने दोस्त
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 20 Dec 2017 05:07 PM (IST)
1/5

बिग बॉस ने घरवालों से साफ कर दिया था कि इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क का प्रभाव कैप्टेंसी टास्क पर पड़ेगा. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से बचने के लिए रणनीति बनाने लगे.
2/5

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में रिश्तों के बदलने का दौर इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क के दौरान भी जारी रहा. फिनाले से पहले शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.
3/5

हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा चाहते हैं कि उनकी टीम का कोई एक सदस्य कैप्टन बने. वहीं शिल्पा शिंदे भी चाहती हैं कि किसी भी तरह विकास गुप्ता या फिर अर्शी खान घर की कैप्टन नहीं बन पाएं.
4/5

बता दें कि शो की शुरुआत से ही हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच दुश्मनी देखने को मिली है. लेकिन हितेन तेजवानी के घर से बाहर जाते ही बिग बॉस के घर में नए रिश्ते बनने लगे हैं.
5/5

टास्क में जब आकाश ददलानी ने जब विकास गुप्ता को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया तो हिना और शिल्पा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शो में यह पहला मौका था जब शिल्पा शिंदे और हिना खान एक-दूसरे के गले मिलते हुए दिखाई दी.
Published at : 20 Dec 2017 05:07 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
टेलीविजन
'भाभी चुम्मेवाली' कौन हैं? अश्लीलता फैलाने के आरोप में मशहूर इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर पर FIR दर्ज
टेलीविजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में टूट-फूट, बाघा-बावरी के ब्रेकअप के बीच नया बवाल?
टेलीविजन
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में क्यों गए विक्की कौशल? दोनों के बीच क्या है रिलेशन? जानें























