एक्सप्लोरर

अनलॉक होने के बाद भी iPhone से नहीं उड़ेगा आपका डाटा, यहां जानें कैसे

iPhone Feature: आजकल हैकर्स बिना डिवाइस अनलॉक किए ही यूजर्स का डेटा चुरा लेते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए Apple ने पासकोड रीसेट फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आपकी बड़ी दिक्कत सॉल्व हो जाएगी.

आज के समय में हैकर्स बड़ी आसानी से यूजर्स के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अनलॉक किए बिना उनका डेटा चोरी कर लेते हैं और यूजर्स को इस बात का पता भी नहीं चलता, जिसके चलते यूजर्स डेटा चोरी को लेकर हर वक्त परेशान रहते हैं. कई ऐसी कंपनियां हैं, जो कि यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने का दावा करती हैं. इन्हीं में से एक एप्पल के आईफोन भी हैं. 

Apple के गैजेट्स दुनियाभर में अपनी हाई लेवल सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं. हैकर और डेटा चोरी करने वाले लोगों के लिए iphone को हैक कर पाना बहुत मुश्किल होता है, इसी वजह से लोग भी iphone पर अपना भरोसा जताते हैं. लेकिन कभी-कभी ये सिक्योरिटी फीचर्स यूजर्स के लिए ही मुश्किल खड़ी कर देते हैं. 

एप्पल लाया नया फीचर

यूजर्स के साथ कई बार ऐसा होता है कि वो अपने iPhone का पासकोड बदल देते हैं और बाद में उनको डिवाइस को अनलॉक करने के लिए नया पासवर्ड याद नहीं रहता है, जिसके बाद iPhone को अनलॉक करने में काफी परेशानी आती है. यूजर्स को ये भी डर होता है कि कहीं उनके डिवाइस से उनका कीमती डेटा न डिलिट हो जाए. यूजर्स के इसी डर को दूर करने के लिए Apple पासकोड रीसेट नाम से एक नया फीचर लेकर आया है. जिसमें आप बिना डेटा खोए iPhone को अनलॉक कर सकेंगे.

क्या है पासकोड रीसेट फीचर? 

यूजर्स को डिवाइस लॉक-अनलॉक जैसी परेशानियों से बचाने के लिए ये फीचर शुरू किया गया है. इस फीचर की मदद से iPhone को अनलॉक करने और पासकोड को रीसेट करने के लिए एक निश्चित समय तक पुराने पासवर्ड का यूज कर सकेंगे. Apple iOS 17 में दिए गए इस फीचर में पासकोड बदलते हैं, तो पासकोड रीसेट आपको 72 घंटे देता है, जिसके चलते पासकोड फिर से बदला जा सकता है.

कैसे बदला जाता है पासकोड

  • iPhone के अनलॉक होने पर पांच बार जो भी पासकोड याद हो उसे दर्ज करें, जब तक कि 'iPhone अनुपलब्ध' ऑप्शन न दिखाई दे.
  • इसके बाद पासकोड भूल गए?  पर टैप करें, जो कि iPhone की स्क्रीन के निचले कोने में दिखाई देगा.
  • इसके बाद पहले वाला पासकोड दर्ज करें और विकल्प पर टैप करें.
  • फिर अपना पुराना वाला पासकोड वहां पर दर्ज करें.
  • जैसे ही आप पुराना वाला पासकोड दर्ज करेंगे उसके बाद स्क्रीन पर आपको नया पासकोड सेट करना होगा.
  • इस तरह आप अपना नया पासकोड डालकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं

यह भी पढ़ें:-

आपके iPhone में Apple iOS 18 काम करेगा या नहीं? डाउनलोड करने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget