एक्सप्लोरर

आपके iPhone में Apple iOS 18 काम करेगा या नहीं? डाउनलोड करने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें

WWDC Event 2024: एप्पल ने 10 जून से शुरू अपने सबसे बड़े इवेंट में iOS 18 लॉन्च कर दिया है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि iOS 18 को iPhone में डाउनलोड करने से पहले आपके लिए क्या जानना जरूरी है.

How to Download iOS 18 on your iPhone: एप्पल के सबसे बड़े इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की शुरुआत 10 जून से हो चुकी है. एप्पल ने  इवेंट के पहले दिन अपने बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 को लॉन्च कर दिया है, जिसके लिए बताया गया है कि इसके आने से आपके आईफोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

फीचर्स के बारे में तो हम जान लेंगे, लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि आप अपने फोन में आईओएस 18  कैेसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए किन बातों का खयाल रखना जरूरी है? 

iPhone में कैसे डाउनलोड करें iOS 18? 

अभी iOS 18 का डेवलपर बीटा एप्पल डेवलर प्रोग्राम के साथ पेश किया गया है. पब्लिक बीटा की बात की जाए तो एप्पल बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अगले महीने से beta.apple.com पर मौजूद होगा. वहीं, iOS 18 फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट सभी यूजर्स के लिए इस साल के लास्ट में ही पेश किया जाएगा. एक बार बीटा अपडेट आने के बाद आप कैसे फोन में इसे डाउनलोड कर सकते हैं, ये हम आपको बताते हैं.

इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स पर जाकर Beta Updates सर्च करना हैं. यहां आपको सारे अपडेट्स की लिस्ट मिल जायेगी. जब ये अपडेट आएगा तो आपको iOS 18 लिखा दिख जाएगा, तब आप यहां से इसे डाउनलोड कर पाएंगे. अगर आप अपने फोन में iOS 18 डाउनलोड करने जा रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. 

इन जरूरी बातों का रखना होगा खयाल 

सॉफ्टवेयर सपोर्टेड डिवाइस: आपके लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि आप जिस फोन में iOS 18 डाउनलोड करने जा रहे हैं, क्या वो फोन इस सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करता है? आइए आपको बताते हैं कि यह सॉफ्टवेयर किन-किन आईफोन मॉडल को सपोर्ट करेगा. 

  • iPhone 15      
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone XR
  • iPhone XS
  • iPhone XSMax
  • iPhone SE
    (2nd gen or later) 

अपना फोन अपडेट करें: दूसरी बड़ी चीज आपके लिए यह जाननी जरूरी है कि आपको फोन अपडेट हो चुका है या नहीं. अभी लेटेस्ट अपडेट 17.5.1 है, अगर आप अपने फोन में iOS 18 का डेवलपर बीटा डाउनलोड करना चाहते हैं. 

फोन को बैकअप करें: अब तीसरी जरूरी बात यह है कि आपको अपने फोन को बैकअप करने की जरूरत है. बैकअप करने के लिए आपको सेटिंग्स पर जाकर iCloud Backup पर जाना होगा. यहां आपको बैकअप नाउ का मैसेज मिल जायेगा. 

यह भी पढ़ें:-

Free Fire Max में दुश्मन के सामने की ये गलती तो हार जाएंगे आप, जीतने के लिए इन बातें का रखें ध्यान 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो और वॉइस डेटा पर है गूगल की नजर, ऐसे बचाएं अपनी प्राइवेसी
आपकी फोटो और वॉइस डेटा पर है गूगल की नजर, ऐसे बचाएं अपनी प्राइवेसी
क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?
क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?
Amazon-Flipkart Sale में लूटना है सबसे सस्ता सौदा? आज ही जान लें ये सीक्रेट ट्रिक
Amazon-Flipkart Sale में लूटना है सबसे सस्ता सौदा? आज ही जान लें ये सीक्रेट ट्रिक
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान
रिफर्बिश्ड फोन लेना का बना रहे हैं मन? खरीदने से पहले जान लें ये 4 बड़े नुकसान

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aviation Security: दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, '9 केंद्र शासित प्रदेशों में...'
दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, '9 केंद्र शासित प्रदेशों में...'
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, आज SIT करेगी बड़ी कार्रवाई
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, आज SIT करेगी बड़ी कार्रवाई
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Welcome To The Jungle Paid Preview Collection: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यू में मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यू में मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़
FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget