एक्सप्लोरर

कई घंटो के बावजूद अभी भी डाउन है Yono SBI का सर्वर, UPI और नेटबैंकिंग में लोगों को आ रही परेशानी

आज सुबह से कई हजार यूजर योनो एसबीआई के डाउन होने को लेकर ट्विटर पर ट्वीट कर चुके हैं. अभी भी ये ऐप ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है.

Yono SBI Server Down: योनो एसबीआई का सर्वर कई घंटों से डाउन है. सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को ऐप से जुड़े कामकाज और यूपीआई पेमेंट करने में परेशानी आ रही है. लोग अपनी परेशानी ट्विटर के जरिए पोस्ट कर रहे हैं. शिकायतों का दौर लगातार जारी है. आज सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर करीब 1500 से भी ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. वर्तमान में भी लगातार लोग वेबसाइट पर रिपोर्ट कर रहे हैं. इससे पहले 1 अप्रैल को भी एसबीआई की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रही थी. हालांकि तब बैंक ने सर्वर के रखरखाव के बारे में सूचना दी थी और बताया कि कुछ देर के लिए बैंकिंग सर्विसेज बंद रहेंगी. 

कई यूजर पिछले 24 घंटे से हैं परेशान 

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर आज सुबह से ही ठप है. लोग ट्विटर के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं. कई तो ऐसे हैं जो पिछले 30 घंटे से भी ज्यादा समय से परेशान हैं. एक यूजर ने लिखा कि एसबीआई का सर्वर 31 मार्च से अच्छे से काम नहीं कर रहा है. आज चौथा दिन है और अभी भी यही समस्या है. क्या ये एक cyber-attack है? एक और यूजर ने लिखा कि एसबीआई के सर्वर को अचानक 2 दिनों से पता नहीं क्या हो गया है, मैंने ऐप को फिर से डाउनलोड किया लेकिन ये काम नहीं कर रहा है. बता दें, एसबीआई की ओर से इस विषय में अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. व्यक्तिगत तौर पर जब हमने योनो एसबीआई को दो मोबाइल फोन पर खोलने का प्रयास किया तो ये ऐप खुल रहा है लेकिन अन्य कामकाज करने में बेहद समय या कई बार ये नहीं हो रहे हैं. यानि ऐप अभी भी डाउन है.

Dear @FinMinIndia @RBI , Servers of SBI are not functioning properly since 31st March. Today is the 4th day and the site/apps are completely down since the morning. Is this a cyber attack on the bank or just usual #achedin ? Need answers , consumers are taking huge losses.

— Prasad Vedpathak 🇮🇳 (@prasadvedpathak) April 3, 2023

">

@TheOfficialSBI What is wrong with Sbi from the past two days yono app not working, i download it again but seems like sbi forget that they have an app name Yono and Yono lite which is not functioning properly pic.twitter.com/ikTpiUlTvO

— Shubhanshu Khatana (@shubhanshu_g_) April 3, 2023

">

एक बार ट्राई कर लें ये तरीका

अगर आप भी योनो एसबीआई ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो एक बार अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में कुछ देर के लिए रख दें. कई बार नेटवर्क के चलते ऐप में परेशानी आती है. यदि फिर भी ऐप काम नहीं करता तो एक बार अपने मोबाइल फोन को रीस्टार्ट कर लें. 

यह भी पढ़ें: गूगल के नए फोन की लॉन्च डेट आई सामने, ये हो सकता है प्राइस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget