एक्सप्लोरर

Phone Launch: भारत में जल्द लॉन्च होगा Mi 11 Lite, इन 5G स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

स्मार्टफोन की मिड रेंज सेगमेंट में एक से एक शानदार फोन लॉन्च हो रहे हैं. अब Xiaomi जल्द ही Mi 11 सीरीज के तहत Mi 11 Lite स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है. इस फोन में 64MP का कैमरा मिलेगा. फोन की कीमत 20,000 हजार के आसपास हो सकती है.

Phone Launch: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज कंपनी Xiaomi अपनी अच्छी पकड़ बना चुकी है. अब खबर है कि जल्द ही  Xiaomi Mi 11 सीरीज के तहत Mi 11 Lite को लॉन्च करेगी. हालांकि अभी तक  कंपनी की ओर से एमआई 11 लाइट की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में Mi 11 Lite के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबर है. ये फोन दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा पतला होगा. जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे.

Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशन- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Mi 11 Lite को कंपनी 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है. इस फोन में 6.55 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है. इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 732G प्रोसेसर मिलेगा साथ ही 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी होगी. ये फोन एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. बात करें इसके कैमरे की तो इसमें ट्रिपल रियल कैमरा होगा जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस दिया जाएगा. फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा होगा. इसमें 4,250mAh की बैटरी 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है. इस फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. 

Mi 11 Lite की कीमत- इस फोन की कीमत यूरोप में 299 यूरो यानी 25 हजार के आसपास है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में इस फोन की कीमत 20,000 से 25,000 हजार के बीच  हो सकती है. 

बजट रेंज में ये भी हैं शानदार ऑप्शन

Realme 8 5G
मार्केट में इस रेंज में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं. जिसमें Realme 8 5G भी शामिल है. इस फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है. इसमें 3 वेरियंट आपको मिलेंगे, जिसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 13999 रुपये है. वहीं दूसरे 4GB और 128GB स्टोरेज और 8GB वाले वेरियंट भी मार्केट में मौजूद हैं ये काफी किफायती 5G फोन है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

OPPO A74 5G
इसके अलावा आपके पास ओप्पो का ये शानदार फोन खरीदने का भी मौका है. ओप्पो ए74 की कीमत 17990 रुपये है. इस फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलगी. फोन में 6.49 इंच का Full HD+ पंच होल डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है इस फोन में में 5000 एमएएच की शानदार बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है. 

Realme Narzo 30 Pro 5G
20,000 से कम कीमत में आप Realme का नया Realme Narzo 30 Pro 5G फोन खरीद सकते हैं. इस फोन में 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 6.5 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है.

ये भी पढ़ें: 800 रुपये से कम के शानदार पोस्टपेड प्लान, 150 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget