एक्सप्लोरर

Windows 11 Release Date: Microsoft इस दिन करने जा रही Windows 11 को रोलआउट, फ्री में कर सकेंगे अपडेट

Microsoft ने अपने एक ब्लॉग के जरिए बताया है कि Windows 11 को 5 अक्टूबर से आम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. इसमें एंड्रॉयड ऐप्स के एक्सेस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Windows 11 की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. पांच अक्टूबर से यूजर्स के लिए इसे रोलआउट कर दिया जाएगा. इस दिन से सिस्टम में विंडो अपग्रेड की जा सकेगी. यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने के लिए इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. खासतौर पर इसमें एंड्रॉयड ऐप्स का भी सपोर्ट दिया गया है. हालांकि इसके लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. विंडोज मार्केटिंग के जनरल मैनेजर आरोन वुडमैन के मुताबिक Microsoft प्रीव्यू करेगी और कुछ महीनों में एंड्रॉयड ऐप सपोर्ट और एक्सेस सिर्फ विंडोज इनसाइडर तक ही होगा. 

एंड्रॉयड ऐप्स के लिए Amazon से मिलाया हाथ
वुडमैन ने कहा कि हम Amazon और Intel के साथ हमारे सहयोग के जरिए Windows 11 और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में एंड्रॉयड ऐप्स लाने के लिए काम कर रहे हैं और इसे जल्द से जल्दी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कुछ महीनों में विंडोज इनसाइडर्स के लिए एक प्रीव्यू के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी. 

फ्री में कर सकेंगे अपडेट
Windows 11 पहले सिर्फ उन सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही अवेलेबल था जो विंडोज इनसाइडर प्रोग्राम का हिस्सा थे, लेकिन अब पांच अक्टूबर को ये सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा. कोई भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को Windows 11 को फ्री में अपडेट कर सकेगा. इसके Windows 11 के साथ प्रीलोडेड लैपटॉप भी अवेलेबल होंगे. 

नए लुक के साथ मिलेगा काफी कुछ नया
Microsoft ने Windows 11 में कई बदलाव किए हैं. इसके डिजाइन, इंटरफेस और स्टार्ट मीनू आपको चेंज दिखेगा. इसके अलावा विंडोज स्टार्ट साउंड में भी आपको बदलाव नजर आएगा. Windows 11 में वेलकम स्क्रीन के साथ Hi Cortana को कंपनी ने अब हटा दिया है.  Windows 11 को एक नया लुक दिया गया है, जिसमें कई अट्रैक्टिव और एडवांस थीम्स मिल रहे हैं. जब आप इसे अपडेट करेंगे तो आपको हर बार एक अलग तरह का ग्राफिक्स नजर आएगा. 

कई विंडो में काम करेगी एक स्क्रीन
Windows 11 का टास्कबार पहले की तुलना में काफी बदल दिया गया है. इसमें आइकन सेंटर में नजर आएंगे, जो आपका अनुभव काफी रोमांचक बना देंगे. इतना ही नहीं इसका स्टार्ट मेनू भी काफी बदल गया है. खास बात यह है कि इस सिस्टम में आप एक स्क्रीन पर कई विंडो में काम कर सकेंगे. इसे स्नेप लेआउट कहा गया है. कई लोग मल्टीटास्क करते हैं ऐसे में यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. 

ये भी पढ़ें

Airtel Black अपनाएं और मोबाइल, वाई फाई, डीटीएच के अलग-अलग कनेक्शन से छुटकारा पाएं

15000 रुपये में ये हैं 6 GB रैम और 6000mAh की बैटरी वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget